आधार कार्ड अपडेट कराने का सुनहरा मौका, 14 जून 2027 तक फ्री में करें डॉक्यूमेंट अपडेट
आधार कार्ड
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में शामिल है. बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक कई जगह इसकी जरूरत पड़ता है. अगर आपके आधार कार्ड में पहचान और पते से जुड़े डॉक्यूमेंट पुराने हो गए हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट की फ्री सुविधा की 14 जून 2027 तक बढ़ा दिया है. यानी अब आप घर बैठे बिना कोई फीस दिए अपने आधार के डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं.
किन डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने पर नहीं लगेगा पैसा?
UIDAI की इस सुविधा के तहत myAadhaar पोर्टल पर पहचान पत्र (Proof of Identity) और पते के प्रमाण (Proof of Address) से जुड़े डॉक्यूमेंट्स फ्री में जमा किए जा सकते हैं. अगर आपके पुराने डॉक्यूमेंट्स आधार में दर्ज हैं, तो उनकी जगह नई और सही डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं. हालांकि, यह छूट केवल डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने पर मिलेगी. नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक जानकारी बदलवाने के लिए अलग नियम बनाए गए हैं और उनके लिए फीस देना होगा.
घर बैठे ऐसे अपडेट करें आधार के डॉक्यूमेंट्स
- सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद myAadhaar पोर्टल खोलकर Document Update का ऑप्शन चुनें. अ
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें.
- इसके बाद पहचान या पते से जुड़ी सही कैटेगरी चुनी.
- मांगे गए वैध दस्तावेज अपलोड करें और सभी जानकारियां जांचने के बाद आवेदन सबमिट कर दें.
- आवेदन पूरा होने पर मिलने वाला Service Request Number (SRN) संभालकर रखें.
- इस नई सुविधा के शुरू होते ही कई लोगों के काम बिल्कुल फ्री हो सकेगा.
- वहीं कई ऐसे भी लोग हैं, जिनके आधार कार्ड में आज भी कई सारी गलतियाँ हैं.
दूसरे अपडेट के लिए कितनी देनी होगी फीस?
- ऑनलाइन पहचान और पते से जुड़े डॉक्यूमेंट अपडेट पर 14 जून 2027 तक कोई फीस नहीं लगेगा.
- वहीं डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 75 रुपये और सामान्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये देने होंगे.
- नया आधार कार्ड बनवाना फ्री है.
- बता दें कि बच्चों के कुछ जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट भी तय नियमों के तहत मुफ्त होते हैं.



