UIDAI का बड़ा फैसला! जल्द बंद होगा पुराना mAadhaar App, जानिए नए Aadhaar App के फायदे
mAadhaar app होगा बंद
New Aadhaar App: भारत में लगभग हर दूसरा व्यक्ति आधार कार्ड का इस्तेमाल करता है. बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और पहचान से जुड़े कई कामों में आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है. ऐसे में अगर आपके पास भी आधार कार्ड है, तो यह जानकारी आपके लिए काम की हो सकती है. UIDAI यानी Unique Identification Authority of India ने mAadhaar App को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. अब पुराने mAadhaar App को जल्द बंद किया जाएगा.
पुराना mAadhaar App क्यों बंद हो रहा?
- पुराना mAadhaar App इसलिए बंद किया जा रहा है क्योंकि UIDAI ने इस साल एक नया Aadhaar App लॉन्च किया है.
- नए ऐप में पहले से ज्यादा बेहतर प्राइवेसी, सुरक्षित आधार शेयरिंग और कई नए फीचर्स दिए गए हैं.
- इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यूजर्स को तेज, आसान और सुरक्षित डिजिटल अनुभव मिल सके.
- इसी वजह से पुराने ऐप की जरूरत अब काफी कम हो गई है.
पुराने mAadhaar App में कौन-सी सर्विस मौजूद
- पुराने mAadhaar App की बात करें तो लोग लंबे समय से इसका इस्तेमाल डिजिटल आधार सेवाओं के लिए कर रहे थे.
- इस ऐप में यूजर्स अपने मोबाइल में डिजिटल आधार कार्ड रख सकते थे और कई जरूरी सुविधाओं का फायदा उठा सकते थे.
- इसमें आधार की जांचने, मोबाइल और ईमेल वेरिफाई करने, वर्चुअल आईडी बनाने, QR कोड जनरेट करने और QR कोड स्कैन करने जैसी सुविधाएं मिलती थीं.
नया आधार ऐप इस्तेमाल करें
UIDAI के नए Aadhaar App का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पहचान से जुड़ी सेवाओं को और आसान और सुरक्षित बनाना है. इस ऐप में QR कोड के जरिए सुरक्षित तरीके से आधार शेयर करने की सुविधा दी गई है.
The #mAadhaar App is retiring soon. Now experience a smarter, faster, and more secure digital journey with the new #AadhaarApp. From secure QR-based #Aadhaar sharing to enhanced privacy controls and seamless access to Aadhaar services — the new app is designed to make your… pic.twitter.com/snfeUx4Rgr
— Aadhaar (@UIDAI) May 15, 2026
इसका फायदा यह होगा कि अब लोगों को हर जगह आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से केवल जरूरी जानकारी ही शेयर कर पाएंगे, जिससे उनकी प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होगी.
ये भी पढ़ें-WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, Meta ने लॉन्च किया नया प्राइवेट चैट फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
नया Aadhaar App कैसे डाउनलोड करें?
- अगर आप नया Aadhaar App इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे आसानी से Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं.
- ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको अपनी प्रोफाइल सेट करनी होगी.
- इसके लिए सबसे पहले 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा.
- फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना होगा.
- इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर 6 अंकों का पिन बनाना होगा.
- प्रोफाइल तैयार होने के बाद आप ऐप को पिन या फिंगरप्रिंट से आसानी से खोल सकेंगे.
- ऐप खुलते ही आपका डिजिटल आधार कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.