फ्री में अपडेट करें अपना पुराना आधार कार्ड, लास्ट डेट के बाद लगेंगे पैसे, जानें पूरा प्रोसेस
आधार कार्ड
Aadhar Card Update Process: आधार कार्ड (Aadhar Card) भारत में सबसे जरूरी पहचान पत्र है. यानी कि अगर आपको कुछ भी करना है, तो आधार कार्ड जरूर होना चाहिए. आधार कार्ड होना अनिवार्य है. आधार कार्ड की जरूरत सरकारी कामों से लेकर सभी ऑफिशियल कार्यों के लिए किया जाता है. कई बार ऐसा भी हो जाता है कि आधार कार्ड की डिटेल्स पुरानी हो जाती है या फिर उसमें कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़ने लगती है. ऐसे में अपडेट कराना बहुत जरूरी हो जाता है. आधार कार्ड को अपडेट कराना हो या कुछ सुधरवाना हो, लंबी लाइनों से गुजरना पड़ता है. अगर आप भी अपना आधार कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है.
यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की तरफ से आधार कार्ड उपयोग करने वालों को सलाह दी गई है कि अगर आपका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है, तो उसे जरूर अपडेट कराएं. आधार कार्ड को अपडेट कराने का कोई चार्ज नहीं है. इसे आप फ्री में घर बैठे अपडेट करा सकते हैं. फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की डेट 14 जून 2026 तय की गई है. अगर इस डेट तक अपडेट नहीं करा पाए, तो बाद में आपको चार्ज देना पड़ेगा.
डॉक्यूमेंट्स पर रखें ध्यान
अगर आप भी अपने से आधार कार्ड को अपडेट कराना चाह रहे हैं, तो जरूरी डॉक्यूमेंट्स को साफ-सुथरे तरीके से अपलोड करें. इसके अलावा सभी डॉक्यूमेंट्स में नाम और स्पेलिंग मैच करनी चाहिए. अगर मिसमैच हुआ, तो आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं होगा, बल्कि रिजेक्ट हो जाएगा. आधार कार्ड अपडेट के लिए पैन कार्ड, 10वीं मार्कशीट, बिजली बिल और निवास प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट्स जरूर रखें. फाइल को JPEG, PDF या PNG फॉर्मेट में ही अपलोड करें.
ये भी पढ़ेंः Ganga Expressway का PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन, सिर्फ 6 घंटे में पूरा होगा 594 किमी का सफर
आधार कार्ड कैसे करें अपडेट?
- सबसे पहले myAadhaar के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
- इसके बाद अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP डालें.
- इस दौरान लॉग इन हो जाएगा, फिर डैशबोर्ड पर जाएं और डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें.
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारियां (नाम, जन्म तिथि, जेंडर, एड्रेस) भरें.
- वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ (POI) और ऐड्रेस का प्रूफ (POA) चुनें.
- डॉक्यूमेंट्स को सिर्फ JPEG, PNG, या PDF जैसे सपोर्टेड फॉर्मेट को ही अपलोड करें.
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें. कुछ ही घंटों के अंदर आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा.