Airtel का खास ऑफर, एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा फ्री, 56 दिन तक चलेगा प्लान

Airtel Free Recharge Offer: Airtel का यह ऑफर सीमित समय के लिए Airtel Thanks ऐप पर दिया जा रहा है. इसे चेक करने के लिए ऐप खोलें और 349 या 399 रुपये वाले प्लान पर 1+1 Recharge Free का टैग देखें. अगर यह टैग दिखाई देता है, तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.
airtel

airtel धमाकेदार ऑफर

Buy One Get One Recharge: अगर आप हर 28 दिन में मोबाइल रिचार्ज कराते हैं, तो Airtel का नया ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कंपनी कुछ चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स को Buy 1 Get 1 Recharge Free का ऑफर दे रह है. इसके तहत 349 रुपये और 399 रुपये के प्लान पर दूसरा रिचार्ज फ्री मिल रहा है. यानी एक बार पैसे खर्च करके लगभग 56 दिनों तक रिचार्ज की सुविधा मिल सकती है.

कैसे चेक करें ऑफर का फायदा मिलेगा या नहीं?

Airtel का यह ऑफर सीमित समय के लिए Airtel Thanks ऐप पर दिया जा रहा है. इसे चेक करने के लिए ऐप खोलें और 349 या 399 रुपये वाले प्लान पर 1+1 Recharge Free का टैग देखें. अगर यह टैग दिखाई देता है, तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि दूसरा रिचार्ज किस तरह दिया जाएगा. इसलिए पेमेंट करने से पहले ऐप पर ऑफर की शर्तें जरूर पढ़ लें.

349 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे

  • Airtel के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
  • इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग के साथ 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं.
  • इसके अलावा 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी दी जाती है.
  • इस प्लान में 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन, फ्री Hellotunes और Airtel Safe की सुविधा भी शामिल है.

399 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डेटा

399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन है. इसमें अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है. यूजर्स को इस प्लान में 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. दोनों प्लान पर Buy 1 Get 1 ऑफर मिलने से दूसरी बार रिचार्ज कराने की जरूत नहीं पड़ेगी. इससे कुल वैलिडिटी 56 दिन हो सकती है. इस नए डेटा क आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें