Airtel ने लॉन्च किए बिना डेटा वाले 3 नए प्रीपेड प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS, जानें कीमत

Airtel Recharge Plans: Airtel के ये रिचार्ज प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए निर्देशों के बाद सामने आए हैं. पिछले महीने TRAI ने Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 जारी किए थे. इन नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS-only स्पेशल टैरफ वाउचर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था.
airtel

airtel का बिना डेटा वाला प्लान लॉन्च

Airtel Recharge Plans: मोबाइल रिचार्ज के लिए हर यूजर को इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती है. कई लोग फोन का इस्तेमाल केवल कॉल करने और मैसेज भेजने के लिए करते हैं. ऐसे ग्राहकों के लिए Airtel ने तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं. इन प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है. खास बात यह है की इनमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. कंपनी की वेबसाइट पर इन प्लान को लिस्ट किया गया है.

TRAI के नए नियमों के बाद लॉन्च हुए प्लान

Airtel के ये रिचार्ज प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए निर्देशों के बाद सामने आए हैं. पिछले महीने TRAI ने Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 जारी किए थे. इन नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS-only स्पेशल टैरफ वाउचर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था. इसका उद्देश्य उन ग्राहकों को बेहतर रिचार्ज ऑप्शन देना है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती है.

185 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी

Airtel के 185 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है. इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं. इसके अलावा HelloTunes का एक्सेस भी दिया जाता है. इस प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है.

203 रुपये के प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी

203 रुपये वाला रिचार्ज 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और HelloTunes की सुविधा मिलती है. इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं रखने वाले ग्राहकों के लिए यह एक विकल्प हो सकता है.

ये भी पढ़ें-Airtel यूजर्स को बड़ा झटका! पोस्टपेड प्लान 50 रुपये तक महंगे, अब जेब पर पड़ेगा सीधा असर

206 रुपये वाले प्लान में पूरे महीने की वैलिडिटी

Airtel के 206 रुपये वाले प्लान में एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है. इसकी खासियत यह है कि ग्राहक अगले महीने उसी तारख को दोबारा रिचार्ज करा सकते हैं. इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 300 SMS और HelloTunes का एक्सेस शामिल है. इस प्लान में भी मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं दी गई है.

ज़रूर पढ़ें