आज बैंक खुले रहेंगे या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर चेक करें, SBI समेत इन बैंकों की हड़ताल

Bank Strike News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं की है. लेकिन बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने का फैसला किए है. जिसका असर बैंक में चेक क्लियरिंग, कैश जमा और निकासी जैसे कामों में देखने को मिल सकता है.
Bank Strike

देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

Bank Strike Today: देशभर में आज गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को कई बैंक कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. ऐसे में अगर आप भी बैंक से संबंधित कोई काम करना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि उसे डिजिटली ही निपटा लें या फिर घर से निकलने से पहले ही संबंधित ब्रांच में फोन कर स्थिति के बारे में पता कर लें, ताकि कोई परेशानी न हो. इस हड़ताल का असर सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंकों में देखने को मिल सकता है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं की है. लेकिन बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने का फैसला किए है. जिसका असर बैंक में चेक क्लियरिंग, कैश जमा और निकासी जैसे कामों में देरी हो सकती है. देश के कुछ बड़े बैंकों (SBI, केनरा, बैंक ऑफ बड़ौदा) ने अपने ग्राहकों को पहले से ही सावधान कर दिया है. केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने तो स्टॉक एक्सचेंज को भी हड़ताल की जानकारी दी है. जिसमें बताया कि कई कर्मचारी संगठन जैसे AIBEA, AIBOA और BEFI ने हड़ताल का नोटिस दिया है.

इन मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारी

हालांकि, बैंकों ने यह भी कहा कि ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने देंगे, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल से कुछ असर पड़ सकता है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब बैंक कर्मचारी हड़ताल की बातें कर रहे हैं. इससे पहले भी कई बार हड़ताल कर चुके हैं. इस बार भी अपनी पुरानी मांगों को लेकर ही हड़ताल करने का फैसला किया है. बैंक कर्मचारियों की मांग है कि सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन की छुट्टी दी जाए. अभी तक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बैंक रहते हैं, बाकी दोनों शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 4 नए लेबर कोड का भी विरोध दर्ज करा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः अमेरिका की नजर हमारे डेटा पर, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

ऑनलाइन नेट बैंकिंग का करें उपयोग

आज बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल करने का फैसला लिया है. ऐसे में आप कोशिश करें कि आपको बैंक जाने की जरूरत न पड़े. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई (UPI) और एटीएम से अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें. अगर ज्यादा ही जरूरी है तो बैंक जाने से पहले एक बार ब्रांच पर फोन जरूर कर लें.

ज़रूर पढ़ें