सोशल मीडिया पर दिखने वाले Fake Ads से रहें सावधान, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
सांकेतिक तस्वीर
Bank Account Risk: सोशल मीडिया चलाते समय अचानक कोई आकर्षक Ad दिखाई देना आज आम बात है. कभी सस्ते सामान का ऑफर मिलता है तो कभी Free Gift, Discount या पैसे कमाने का दावा किया जाता है. ऐसे Ads देखने में असली लग सकते हैं, लेकिन इनके पीछे Cyber Criminals का जल भी हो सकता है. एक गलत क्लिक आपको Fake Website या Malware तक पहुंचा सकता है.
सोशल मीडिया Ads क्यों बन रहे हैं खतरा
Facebook, Instagram और दूसरे Social Media Platforms पर एक Ad कुछ ही समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच सकता है. Cyber Criminals इसी का फायदा उठाते हैं. वे असली कंपनियों और लोकप्रिय Offers की तरह दिखने वाले Fake Ads बनाते हैं. क्लिक करने पर यूजर को दूसरी Website पर भेजा जाता है, जहां जानकारी भरने या कोई App Download करने के लिए कहा जा सकता है.
Fake Website से फोन में पहुंच सकता है Malware
कई बार Fake Ad पर क्लिक करने के बाद ऐसी Website खुलती है जो देखने में किसी बड़ी कंपनी की Official Website जैसी लगती है. यहां User को APK या Software Download करने के लिए कहा जा सकता है. अनजान Source से App Install करने पर Malware फोन में पहुंच सकता है. यह SMS, Notifications और दूसरी जरूरी जानकारी तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है.
ये भी पढ़ें-क्या सच में सरकार बांट रही है करोड़ों का लोन? इस वायरल पोस्ट पर क्लिक करने से पहले जान लें सच
बैंकिंग जानकारी भी हो सकती है चोरी
अपने फोन और पैसों को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा अपने मोबाइल सॉफ्टवेयर और ऐप्स को अपडेट रखें. किसी भी अनजान साइट से ऐप डाउनलोड करने की गलती न करें और न ही किसी फेक लिंक पर अपनी प्राइवेट या बैंक से जुड़ी जानकारी शेयर करें. अपने बैंक अकाउंट से होने वाले लेन-देन के मैसेजेस पर हमेशा ध्यान दें. अगर कभी किसी अनजान लिंक को खोलने या नया ऐप डालने के बाद आपका फोन अजीब तरह से काम करने लगे, तो तुरंत उस ऐप को डिलीट कर दें.