बुलेट ट्रेन का ट्रायल 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगा, अगस्त 2027 से शुरू हो सकती है यात्री सेवा

Bullet Train 280 Kmph Speed Trial: देश की पहली देसी बुलेट ट्रेन को जांच के समय 280 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जाएगा. लेकिन जब यह आम लोगों के लिए चलेगी, तब इसकी टॉप स्पीड 249 किमी प्रति घंटे रखी जाएगी. रेलवे की योजना के अनुसार मई-जून 2027 में सूरत से वापी के बीच इसका ट्रायल हो सकता है.
bullet train

बुलेट ट्रेन

Bullet Train August 2027: हर भारतीय बस इस इंतजार में है कि आखिर भारत में कब बुलेट ट्रेन चलेगी. बुलेट ट्रेन हाई स्पीड, लग्जरी फीचर्स और सुविधाजनक यात्रा के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि लोग बुलेट ट्रेन के इंतजार में हैं. बुलेट ट्रेन उन यात्रियों के लिए किफायती साबित हो सकता है, जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं. बुलेट ट्रेन की हाई स्पीड से कई सौ किलोमीटर के दूरी बस कुछ ही घंटों में तय की जा सकती है. भारतीय रेलवे ने अपनी इस स्वदेशी ट्रेन की नाम B2B रखा है. आइए जानते हैं कि बुलेट ट्रेन की रफ्तार कितनी होगी और यह कब सी पटरियों पर दौड़ेगी.

ट्रायल में कितनी तेज दौड़ेगी बुलेट ट्रेन?

देश की पहली देसी बुलेट ट्रेन को जांच के समय 280 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जाएगा. लेकिन जब यह आम लोगों के लिए चलेगी, तब इसकी टॉप स्पीड 249 किमी प्रति घंटे रखी जाएगी. रेलवे की योजना के अनुसार मई-जून 2027 में सूरत से वापी के बीच इसका ट्रायल हो सकता है. यह रूट करीब 100 किमी लंबा होगा. अगर सब कुछ सही रहा तो अगस्त 2027 से इस रूट पर यात्री सफर कर सकेंगे.

बुलेट ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं होंगी?

  • इस बुलेट ट्रेन में कुल 8 डिब्बे होंगे, जिनमें 4 मोटर कोच और 4 ट्रेलर कोच शामिल होंगे.
  • यह ट्रेन करीब 202 मीटर लंबी होगी और इसमें 557 यात्री बैठ सकेंगे, दिव्यांग यात्रियों के लिए भी अलग जगह होगी.
  • ट्रेन में सामान्य और एग्जीक्यूटिव क्लास होगा, सामान्य में 3-2 और एग्जीक्यूटिव में 2-2 सीटों का सेटअप होगा.
  • आगे और पीछे दोनों तरफ ड्राइवर केबिन होंगी, जिनमें आधुनिक कंट्रोल सिस्टम लगा होगा और जरूरत पड़ने पर दो ट्रेनों को जोड़कर 16 डिब्बे किए जा सकेंगे.
  • लंबी यात्रा में आराम के लिए सीटों पर पैरों के लिए पर्याप्त जगह होगी और अंदर एलईडी लाइट की व्यवस्था होगी.
  • छोटे बैग के लिए सीट के ऊपर रैक और बड़े सूटकेस के लिए डिब्बों में अलग जगह दी जाएगी, साथ ही हर सीट पर चार्जिंग पॉइंट भी होगा.
  • ट्रेन में आधुनिक बायो-टॉयलेट, बड़ी खिड़कियां, वाई-फाई, हिंदी सहित कई भाषाओं में जानकारी, इमरजेंसी संपर्क व्यवस्था, AC और शोर कम करने की खास तकनीक होगी.

ज़रूर पढ़ें