सावधान! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Cockroach Janata Party Scam: साइबर पुलिस के अनुसार पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आए हैं. सिर्फ लुधियाना पुलिस को ही करीब 12 शिकायतें मिली हैं. इसके बाद कई राज्यों की पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी और वीडियो जारी किए हैं.
Cockroach Janata Party Cyber Fraud Alert

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर हो रहा स्कैम

Fake Party Name Used For Scam: सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं. कई राज्यों की पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि पार्टी से जुड़ने, सदस्य बनाने या कोई बड़ा पद दिलाने के नाम पर भेजे जा रहे लिंक और APK फाइल्स फर्जी हो सकती हैं. इन पर क्लिक करने से लोगों के साथ साइबर ठगी हो सकती है.

साइबर ठग शिकार कैसे बना रहे हैं?

  • बता दें कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए लुभावने मैसेज भेज रहे हैं.
  • इनमें लिखा होता है ‘देश बदलना है तो पार्टी जॉइन करें’ या ‘बड़ी जिम्मेदारी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें.’
  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे लिंक लोगों को फर्जी वेबसाइट्स तक ले जाते हैं, जहां उनकी बैंक डिटेल, प्राइवेट फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स चोरी किए जा सकते हैं.

इन राज्यों में साइबर ठगों का बड़ा खतरा

साइबर पुलिस के अनुसार पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आए हैं. सिर्फ लुधियाना पुलिस को ही करीब 12 शिकायतें मिली हैं. इसके बाद कई राज्यों की पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी और वीडियो जारी किए हैं.

आपके पास मेसेज आए तो क्या करें?

  • अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आए तो किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें.
  • फेक मैसेज तुरंत डिलीट करें और रिपोर्ट करें.
  • बिना जांच-पड़ताल किए अपनी फोटो या निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें.
  • अगर गलती से लिंक खुल जाए तो तुरंत इंटरनेट बंद कर दें और फोन को डिस्कनेक्ट करें.
  • साथ ही बैंक से संपर्क कर कार्ड और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन अस्थायी रूप से बंद करवाएं.
  • साइबर ठगी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी साइबर थाने में करें.

ये भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर ‘वीडियो देखो और पैसे कमाओ’ ऑफर से रहें सावधान, जानिए कैसे होता है स्कैम

CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से ऐक्टिव

वहीं सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का इंस्टाग्राम अकाउंट अब दोबारा रिकवर कर लिया गया है. पार्टी के इंस्टाग्राम पेज के फाउंडर अभिजीत दीपक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनका अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है.

ज़रूर पढ़ें