Vistaar NEWS

सावधान! ई-चालान के नाम पर खाली हो रहे हैं बैंक खाते, ऐसे पहचानें असली और नकली मैसेज

symbolic image

सांकेतिक इमेज

E Challan Fraud: जैसे जैसे इंटरनेट और डिजिटल तकनीक का विकास हो रहा है, वैसे-वैसे साइबर ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. रोजाना हजारों की संख्या में लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं. ठग हर बार ठगी के नए-नए तरीके अपनाते हैं, जिससे लोगों को इन्हें समझने और सावधानियां बरतने में मुश्किलें होती हैं. वहीं इन दिनों मार्केट में ई-चालान के नाम से एक नया फ्रॉड चल रहा है. इस नए स्कैम के जरिए ठग मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी कर रहे हैं. लोग कुछ समझ और कर पाते, इससे पहले ही कुछ ही सेकंडों में अकाउंट से पैसा ट्रांसफर हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह स्कैम कैसे काम करता है और इससे कैसे बचें.

कैसे होता है ई-चालान फ्रॉड?

साइबर अपराधी लोगों को फंसाने के लिए मोबाइल पर ई-चालान का एक नकली मैसेज भेजते हैं. इस मैसेज में दावा किया जाता है कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है, जिसे आपको तुरंत भरना होगा. इसके साथ ही पैसे चुकाने के लिए एक फेक लिंक भी दिया जाता है. जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक को खोलकर पेमेंट करने की कोशिश करता है, ठग उसके बैंक खाते की जानकारी और OTP चुरा लेते हैं. कई बार तो इस लिंक पर क्लिक करते ही फोन में वायरस या खतरनाक सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो जाता है, जिससे पूरा बैंक खाता खाली हो जाता है.

फेक लिंक को ऐसे पहचानें

ये भी पढ़ें-इस देश की सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया बैन, 15 साल से कम उम्र वालों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक

यहां करें शिकायत

Exit mobile version