WhatsApp पर तुरंत ऑन करें ये सेटिंग, स्कैम और हैकिंग से रहेंगे सुरक्षित
WhatsApp Security Feature: लोग दिनभर इस पर बिजी रहते हैं और हंसी-मजाक से लेकर जरूरी जानकारियां तक एक-दूसरे को शेयर करते हैं. डेटा शेयरिंग की वजह से स्कैमर्स की नजरें अब वॉट्सऐप यूजर्स पर हैं.
वॉट्सऐप
WhatsApp Security Feature: वॉट्सऐप अब सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं बल्कि हमारे निजी डेटा और जरूरी फाइल्स का एक बड़ा केंद्र बन चुका है. लोग दिनभर इस पर बिजी रहते हैं और हंसी-मजाक से लेकर जरूरी जानकारियां तक एक-दूसरे को शेयर करते हैं. डेटा शेयरिंग की वजह से स्कैमर्स की नजरें अब वॉट्सऐप यूजर्स पर हैं. साइबर ठग फर्जी कॉल और फ्रॉड लिंक के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. ऐसे में अपनी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहना बेहद जरूरी है. आपकी चैटिंग और पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखने के लिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आप स्कैम के खतरों से बच सकते हैं और बेफिक्र होकर ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे.
कौन सा तरीका स्कैम से बचाएगा?
- WhatsApp ने सुरक्षा को आसान बनाने के लिए ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग’ फीचर पेश किया है.
- अब स्कैम और हैकिंग से बचने के लिए अलग-अलग सेटिंग्स को मैन्युअली ऑन करने की जरूरत नहीं है. यह एक क्लिक में सभी सुरक्षा फीचर्स को एक्टिवेट कर देता है.
- यह नया फीचर आपकी चैटिंग को पहले से अधिक सुरक्षित और प्राइवेट बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
- इसे इनेबल करने के लिए ऐप के Privacy फिर Advanced सेक्शन में जाएं.
- यह फीचर फिलहाल रोल-आउट फेज में है, इसलिए सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है.
ये भी पढ़ें-UIDAI ने 2.5 करोड़ आधार कार्ड किए डिलीट, जानिए क्या है वजह
इस नए फीचर में क्या-क्या सिक्योरिटी मिलती है?
- यह व्हाट्सएप का नया सिक्योरिटी फीचर है.
- अनजान नंबरों से आने वाली फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स अपने आप ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे ‘जीरो-क्लिक’ मालवेयर का खतरा नहीं रहता.
- अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स खुद-ब-खुद साइलेंट हो जाती हैं और एक अलग कॉल लॉग में दिखती हैं, ताकि आप स्कैम कॉल्स से सुरक्षित रहें.
- लिंक प्रीव्यू (Link Previews) बंद होने से बाहरी सर्वर आपकी लोकेशन या IP एड्रेस को ट्रैक नहीं कर पाते.
- आपका ‘लास्ट सीन’ और ‘अबाउट’ सेक्शन केवल आपके कॉन्टैक्ट्स को ही दिखेगा अनजान लोग नहीं देख पाएंगे.