EPFO का बड़ा अपडेट! 15 जुलाई से ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, ब्याज भी मिलेगा जल्द

EPFO ATM PF withdrawal: EPFO की नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को PF के ब्याज के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. योजना के अनुसार, ब्याज दर तय होने के करीब 10 दिनों के अंदर ही ब्याज की राशि सीधे खाताधारकों के PF खाते में भेज दी जाएगी.
EPFO new rule

EPFO न्यू रूल

PF Cash Accessible From July 15: देशभर के करोड़ों PF खाताधारकों के लिए जल्द ही अच्छी खबर आ सकती है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सिस्टम में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है, जिससे PF से जुड़ी सेवाएं पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएंगी. EPFO के अनुसार, 15 जुलाई 2026 से नई सुविधाएं शुरू होने की संभावना है. इन बदलावों के तहत PF का ब्याज जल्दी खाते में जमा किया जा सकेगा. साथ ही भविष्य में ATM के जरिए PF का पैसा निकालने की सुविधा भी शुरू की जा सकती है. बताया जा रहा है कि इस नई व्यवस्था की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं.

कब शुरू होगी नई सुविधा?

  • EPFO ने नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. उम्मीद है कि 15 जुलाई 2026 से यह सुविधा शुरू हो सकती है.
  • EPFO तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. इसके बाद PF खाताधारकों को ATM के जरिए भी अपना PF का पैसा निकालने की सुविधा मिलने की संभावना है.

अब जल्दी मिलेगा PF का ब्याज

EPFO की नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को PF के ब्याज के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. योजना के अनुसार, ब्याज दर तय होने के करीब 10 दिनों के अंदर ही ब्याज की राशि सीधे खाताधारकों के PF खाते में भेज दी जाएगी. पहले यह रकम अक्टूबर या नवंबर तक खाते में पहुंचती थी. हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित 8.25% ब्याज अभी तक कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं हुआ है, जबकि इसे मार्च में ही मंजूरी मिल चुकी थी.

PF का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है

EPFO का कहना है कि PF खाते में जमा पैसा सरकार की सुरक्षा के दायरे में होता है. यानी इस रकम की जिम्मेदारी सरकार की होती है. वहीं बैंक में जमा राशि पर केवल तय सीमा तक ही सुरक्षा मिलती है. ऐसे में PF में जमा आपके पैसे के डूबने या नुकसान होने की चिंता नहीं रहती.

ये भी पढ़ें-UPI यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 5,000 रुपए तक बिना PIN के करें पेमेंट, जानें पूरी डिटेल

नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए क्या करें?

  • अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) चालू और एक्टिव रखें.
  • आधार, पैन और सभी डॉक्यूमेंट्स जरूरी KYC का सत्यापन पहले से पूरा कर लें.
  • EPFO पोर्टल पर बैंक खाते की सही जानकारी जैसे अकाउंट नंबर और IFSC कोड अपडेट रखें.
  • मोबाइल नंबर और दूसरी जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भी अपडेट रखें, ताकि OTP और जरूरी सूचनाएं समय पर मिल सकें.

ज़रूर पढ़ें