EPFO Update: ATM से PF का पैसा कब से निकाल सकेंगे? EPFO खाताधारकों के लिए आया बड़ा अपडेट

EPFO Update: प्रस्तावित योजना के तहत अगले महीने यानी सितंबर से EPFO सदस्य BHIM UPI के जरिए सीधे अपने UPI-लिंक्ड बैंक खाते में PF की राशि निकाल सकेंगे. यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जिन्हें अचानक पैसो की जरूरत पड़ जाती है या रिटायरमेट के बाद आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है.
epfo

एटीएम से EPFO का पैसा कब से निकाल सकेंगे

EPFO Update: अगर आपका अकाउंट भी EPFO में है और हर महीने आपकी सैलरी से पैसा कटकर PF खाते में जमा होता है, तो यह खबर आपके काम की है. लंबे समय से EPFO खाताधारक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर ATM के जरिए EPFO काउंट से पैसा कब निकाला जा सकेगा. अगर यह सिस्टम लागू होता है, तो खाताधारक जरूरत पड़ने पर बहुत कम समय में अपने PF अकाउंट में जमा राशि निकाल सकेंगे.

बता दें कि हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक हिस्सा काटकर EPFO अकाउंट में जमा किया जाता है. PF खाते में जमा यह राशि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों के लिए आर्थिक सहारा बनती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर EPFO अकाउंट से ATM के जरिए पैसा कब से निकाला जा सकेगा और इसके लिए क्या नियम और सेवा-शर्तें होंगी.

PF का पैसा ATM से कब से निकाल सकेंगे?

प्रस्तावित योजना के तहत अगले महीने यानी सितंबर से EPFO सदस्य BHIM UPI के जरिए सीधे अपने UPI-लिंक्ड बैंक खाते में PF की राशि निकाल सकेंगे. यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जिन्हें अचानक पैसो की जरूरत पड़ जाती है या रिटायरमेट के बाद आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है. ऐसे खाताधारक कम समय में EPFO अकाउंट में जमा राशि प्राप्त कर सकेंगे और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे. हालांकि, यह भी जानना जरूरी है कि ATM या डिजिटल माध्यम से PF की राशि निकालने से पहले खाताधारकों को किन नियमों और सेवा-शर्तों को पूरा करना होगा.

ये भी पढ़ें-UPI पर खत्म हो सकती है फ्री सेवा, 2,000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, जानें सरकार का नया प्रस्ताव

कैसे EPFO से UPI को कनेक्ट किया जाएगा?

EPFO का पैसा UPI के जरिए पाने के लिए सबसे पहले आपको UPI सुविधा को एक्टिवेट करना होगा.

जब UPI विड्रॉल सुविधा शुरू हो जाएगी, तब EPFO सदस्य को सबसे पहले EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा.

इसके बाद अपने सेविंग्स बैंक अकाउंट के साथ UPI को लिंक और एक्टिवेट करना होगा.

UPI एक्टिवेट होने के बाद PF की राशि सीधे UPI के जरिए आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकेगी.

बैंक अकाउंट में पैसा आने के बाद आप अपने डेबिट कार्ड की मदद से नजदीकी ATM से राशि निकाल सकेंगे.

ज़रूर पढ़ें