EPFO PF Withdrawal Via UPI: EPFO ने इस नई सुविधा के लिए बैंकों के साथ मिलकर टेस्टिंग शुरू कर दी है. एक सेनीयर सरकारी अधिकारी ने बताया है कि यह सुविधा दिसंबर के आखिर तक शुरू की जा सकती है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद PF का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.
EPFO Fast PF Withdrawal: यह सुविधा उन्हीं सदस्यों के लिए लागू होती है जिनका UAN एक्टिव है और खाते की जरूरी KYC पूरी है. EPF खाते से आधार, PAN और बैंक अकाउंट का लिंक और सत्यापन भी जरूरी है. इसके अलावा, क्लेम फॉर्म में किसी तरह की गलती नहीं होनी चाहिए.
दरअसल नौकरीपेशा वालों को डबल फायदा होने वाला है. जहां अब तक अपना पैसा निकालने के लिए कई दिन लग जाते थे, वो अब यूपीआई के जरिए कुछ सेकेंड्स में ही हो जाएगा. इसके अलावा EPFO 3.0 लागू होते ही उन्हें ब्याज भी ज्यादा मिल सकेगा.