एक रिचार्ज से चलाएं चार SIM नंबर, जानें Family Postpaid Plans की पूरी जानकारी

Family Postpaid Recharge Plans: अगर परिवार में दो Airtel नंबर हैं, तो 699 रुपये वाला Family Postpaid Plan लिया जा सकता है. इसमें एक Primary नंबर और एक Add-on नंबर शमिल होता है. दोनों कनेक्शन पर Unlimited 4G/5G Data, Unlimited Local और STD Calling के साथ हर दिन 100 SMS मिलते हैं.
Family Postpaid Plans (1)

एयरटेल फॅमिली पैक

One Recharge Four SIMs: आज के समय में एक ही परिवार के कई सदस्यों के पास अलग-अलग Airtel SIM होना आम बात है. ऐसे में हर मोबाइल नंबर का अलग रिचार्ज कराना खर्च बढ़ाने के साथ-साथ थोड़ा झंझट वाला भी हो सकता है. हर नंबर की वैलिडिटी, डेटा और दूसरे बेनिफट्स की अलग-अलग मैनेज करना पड़ता है. इस परेशानी को कम करने के लिए Airtel के Family Postpaid Plans एक ऑप्शन देते हैं. इनके जरिए परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही प्लान और एक ही बिल के साथ चलाया जा सकता है.

2 SIM के लिए 699 रुपये वाला Family Plan

अगर परिवार में दो Airtel नंबर हैं, तो 699 रुपये वाला Family Postpaid Plan लिया जा सकता है. इसमें एक Primary नंबर और एक Add-on नंबर शमिल होता है. दोनों कनेक्शन पर Unlimited 4G/5G Data, Unlimited Local और STD Calling के साथ हर दिन 100 SMS मिलते हैं.

इस प्लान में मोबाइल सर्विस के साथ कुछ डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी शामिल हैं. यूजर्स को 6 महीने का Amazon Prime, 12 महीने का JioHotstar Mobile, 100GB Google One Cloud Storage और Airtel Xstream Play Premium जैसे फायदे मिलते हैं.

3 SIM के लिए 999 रुपये वाला Family Plan

तीन Airtel नंबर वाले परिवार के लिए 999 रुपये का Family Postpaid Plan उपलब्ध है. इस प्लान में एक Primary और दो Add-on कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं. तीनों नंबर पर Unlimited 4G/5G Data, Unlimited Calling और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है.

इसके अलावा इस प्लान में भी Amazon Prime की 6 महीने की सदस्यता, JioHotstar Mobile का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन, Google One का 100GB Cloud Storage और Airtel Xstream Play Premium जैसे डिजिटल बेनिफिट्स दिए जाते हैं.

4 SIM के लिए 1,199 रुपये वाला प्लान

अगर परिवार में चार Airtel नंबर हैं, तो 1,199 रुपये वाला Family Postpaid Plan एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें एक Primary कनेक्शन के साथ तीन Add-on नंबर जोड़े जा सकते हैं. सभी चार नंबर पर Unlimited 4G/5G Data, Unlimited Local और STD Calling के साथ रोजाना 100 SMS मिलते हैं.

ये भी पढ़ें-Apple का पहला Foldable iPhone जल्द हो सकता है लॉन्च, Samsung को मिलेगी टक्कर, जानें कीमत

एक ही बिल में मैनेज होंगे परिवार के सभी नंबर

Airtel Family Postpaid Plans का एक बड़ा फायदा यह है कि परिवार के सभी जुड़े हुए मोबाइल नंबरों का बिल एक ही जगह से मैनेज किया जा सकता है. इससे अलग-अलग नंबरों के रिचार्ज और बिल संभालने की परशानी कम हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें