Gold Flake Premium सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, एक पैकेट पर बढ़े 10 रुपये, जानें नई कीमत

Gold Flake Premium Price Hike: जानकारी के अनुसार, 60-70 एमएम साइज वाली Gold Flake Premium रेगुलर साइज फिल्टर-टिप्ड (RSFT) सिगरेट के 10 पीस वाले पैकेट की कीमत 125 रुपये से बढ़ाकर 135 रुपये कर दी गई है. यानी कीमत में करीब 8 फीसदी का इजाफा हुआ है. खबरों के अनुसार, नई कीमत वाले पैकेट नवंबर महीने के लास्ट सप्ताह तक गोदामों में पहुंच सकते हैं.
Gold Flake Premium

Gold Flake Premium सिगरेट हुआ महंगा

Cigarette Packet Rs 10 Costlier: अगर आप भी सिगरेट पीते हैं, तो अब आपको इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. ITC लिमिटेड ने अपने ब्रांड ‘Gold Flake Premium’ सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने 10 सिगरेट वाले एक पैकेट पर 10 रुपये बढ़ाए हैं. इसके बाद बाजार मी इसकी नई कीमत लागू होगी.

अब 135 रुपये में मिलेगा 10 सिगरेट का पैक

जानकारी के अनुसार, 60-70 एमएम साइज वाली Gold Flake Premium रेगुलर साइज फिल्टर-टिप्ड (RSFT) सिगरेट के 10 पीस वाले पैकेट की कीमत 125 रुपये से बढ़ाकर 135 रुपये कर दी गई है. यानी कीमत में करीब 8 फीसदी का इजाफा हुआ है. खबरों के अनुसार, नई कीमत वाले पैकेट नवंबर महीने के लास्ट सप्ताह तक गोदामों में पहुंच सकते हैं.

2026 में दूसरी बार बढ़े दाम

साल 2026 में इस ब्रांड की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले जून में कंपनी ने 10 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत 115 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये की थी. अब ताजा बढ़ोतरी के बाद जून की कीमत के मुकाबले कुल 17.4 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है.

सिगरेट की कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब इस पर लगने वाले टैक्स में बढ़ोतरी के कारण ITC का कारोबार दबाव में है. कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजों में बताया कि कानूनी सिगरेट की बिक्री में कमजोरी देखी जा रहा है. वहीं कानूनी और अवैध सिगरेट की कीमतों के बीच अंतर भी बढ़ रहा है.

ITC के मुनाफे पर भी पड़ा असर

सिगरेट कारोबार में दबाव का असर कंपनी के मुनाफे पर भी दिखा है. सितंबर तिमाही में ITC का सिगरेट कारोबार से मुनाफा सालाना आधार पर 27.2 फीसदी घटकर 3,813 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल इसी टाइम में यह 5,241 करोड़ रुपये था. वहीं सिगरेट से मिलने वाला नेट रेवेन्यू भी 21 फीसदी कम हुआ. जानकारी के अनुसार, Gold Flake Premium कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण ब्रांड है. ITC के सिगरेट कारोबार की कमाई में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी करीब 46 से 50 फीसदी मानी जाती है.

ज़रूर पढ़ें