Gold Silver Rates Drop: मार्केट खुलते हुए फिसले सोने-चांदी के भाव, लगातार दूसरे दिन आई इतनी कमी

Gold Silver Rate Today: पिछले कुछ महीनों से देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. आज भी सोने-चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है.
Gold Silver Rates Drop

सोने-चांदी के भाव

Gold Silver Rate Today: पिछले कुछ महीनों से देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. कभी अचानक से कीमतों में उछाल देखा जा रहा है तो कभी इन धातुओं की कीमतों में गिरावट नजर आती है. ऐसे में ये समय छोटे-बड़े सभी निवेशकों के लिए बहुत ही समझदारी से काम लेने वाला है. हालांकि राहत की खबर ये है की बीते दो दिनों से लगातार इन धातुओ की कीमत में कमी आई है.

सोने की कीमतों में अंतर

  • ऐसे में शादियों के सीजन के बीच दामों में गिरावट से लोगों के पास सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है. अगर बात सोने की करें तो bankbazaar.com के हिसाब से 22 कैरेट में 1 ग्राम की कीमत 14,125 रुपए है.
  • एक दिन पहले यानी की अगर 23 अप्रैल की बात करें तो 1 ग्राम की कीमत 4,235 रुपए थी. यानि दामों में आज के दिन 110 रुपए की गिरावट देखने को मिली है.
  • गोल्ड में 22 कैरेट के दूसरे दामों की बात की जाए तो 8 ग्राम की कीमत 1,13,000 रुपए है.
  • 22 कैरेट में 10 ग्राम सोने की कीमत की बात करें तो फिलहाल ये 1,41,250 रुपए है. एक दिन पहले के दाम 1,42,350 रुपए है.,
  • सोने में 24 कैरेट के दामों की बात करें तो 1 ग्राम की कीमत 14,831 रुपए है.

ये भी पढ़ेंः मजदूरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार! मिल सकते हैं 10,000 रुपए महीना, यहां जानें सबकुछ

चांदी की कीमतों में अंतर

  • आज के दिन चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. 24 अप्रैल को 1 ग्राम चांदी की कीमत 265 रुपये है.
  • एक दिन पहले ये 270 रुपये थी यानी कि 1 ग्राम चांदी की कीमतों में 5 रुपये की अंतर आया है.
  • मार्केट में 1 किलो चांदी की कीमत 2,65,000 रुपए है. एक दिन पहले की कीमत 270000 रुपए थी. यानि दामों में 5000 रुपए की गिरावट है.

ज़रूर पढ़ें