इस गांव में सोने का भंडार, 1500 एकड़ में मिला 50,000 किलो सोने का खजाना, चमक जाएगी किस्मत
1500 एकड़ में मिला 50,000 किलो सोने का खजाना
50,000 kg Gold Found in Jonnagiri: आंध्र प्रदेश में रायलसीमा इलाके के कुरनूल जिले के जोंनागिरी, एर्रागुडी और पगड़ीरॉयी गांवो के पास करीब 50,000 किलो सोने का खजाना मिला है. यह भंडार करीब 1500 एकड़ जमीन में मिला है. इस भंडार के बाद भारत को विदेशों से भारी मात्रा में सोना खरीदने से राहत मिलेगी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज बुधवार को कुरनूल जिले के तुग्गाली मंडल में जोंनागिरी में गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. जो आंध्र प्रदेश में सोना निकालने के अभियान में अहम माना जा रहा है.
सोने का भंडार जोंनागिरी गांव में मिला है, जहां का नाम बदलकर स्वर्णगिरी करने की तैयारी की जा रही है. जोंनागिरी के अलावा रामगिरि, जव्वकुला, चिगुरु कुंटा और बिसनाथम में भी सोने के ब्लॉकों का पता चला है. यह देश की सबसे बड़ी सोने की खदान मानी जा रही है. जियोमैसूर सर्विसेज और डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड यहां सोने की माइनिंग करेंगी.
50,000 kG सोने का अनुमान
भू-वैज्ञानिक और खनन विभाग के अनुसार, जोंनागिरी समेत सभी खदानों के भंडार की अगर बात करें, तो 50,000 किलो सोने का अनुमान है. जिसकी बाजारू कीमत लगभग 75,00 से 9,000 करोड़ रुपए आंकी गई है. अभी तो सिर्फ 1500 एकड़ की जमीन में सिर्फ 500 एकड़ में ही सर्वे हुआ है. जिसमे 13,000 किलो सोने का खजाना मिला है. बाकि अभी 1,000 एकड़ जमीन का सर्वे होना है. अनुमान के मुताबिक सभी जमीनों को मिलाकर 50,000 किलो सोना मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ेंः ये कैसा फरमान! लंच ब्रेक में 1 मिनट भी हुए लेट तो मिलेगी ये सजा, निजी कंपनी की नोटिस Viral
पहले भी तांबा-सोने का मिल चुका है भंडारण
खनन विभाग के मुताबिक, आधुनिक मशीनों से पथरीले इलाके में गोल्ड माइनिंग की प्रोसेसिंग की जा रही है. जोंनागिरी एरिया ग्रीनस्टोन बेल्ट का हिस्सा है. जहां पहले सोने और तांबे का खनन होता था. जीएसआई ने यहां सबसे पहले डोना ईस्ट और डोना वेस्ट ब्लॉकों में भारी मात्रा में सोने के कणों की मौजूदगी की पुष्टि की थी.