क्या आपके बिल में भी जुड़ा है ‘गैस सरचार्ज’ या LPG चार्ज? जानिए कहां और कैसे करें शिकायत

Gas Charge In Restaurant Bill: अगर कोई रेस्टोरेंट नियमों के खिलाफ जाकर आपसे ऐसे चार्ज वसूलता है, तो आप इसके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं. आइए में जानते हैं कि अगर कोई होटल संचालक आपसे एक्स्ट्रा पैसा मांगता है, तो उसकी शिकायत कहां और कैसे करें.
Gas Charge In Restaurant Bill

एक्स्ट्रा चार्ज जुड़ने पर यहां शिकायत करें

Gas Charge In Restaurant Bill: मिडल ईस्ट में तनाव की वजह से भारत में गैस की किल्लत बढ़ गई है, जिसका असर रेस्टोरेंट्स पर भी पड़ा है. इसे देखते हुए केंद्र सरकार (CCPA) ने सख्त एडवाइजरी जारी की है कि कोई भी होटल या रेस्टोरेंट खाने के बिल में ‘LPG चार्ज’ या ‘गैस सरचार्ज’ जैसे एक्स्ट्रा पैसे नहीं जोड़ सकता. मेन्यू कार्ड में दी गई कीमत ही अंतिम होनी चाहिए. अगर कोई रेस्टोरेंट नियमों के खिलाफ जाकर आपसे ऐसे चार्ज वसूलता है, तो आप इसके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं. आइए में जानते हैं कि अगर कोई होटल संचालक आपसे एक्स्ट्रा पैसा मांगता है, तो उसकी शिकायत कहां और कैसे करें.

होटल मैनेजर से एक्स्ट्रा फीस हटाने के लिए कहें

अगर रेस्टोरेंट बिल में गैस सरचार्ज जैसा कोई फालतू खर्च जोड़ता है, तो आप सीधे मैनेजर से इसे हटाने को कहें. उन्हें याद दिलाएं कि CCPA के नए नियमों के मुताबिक, ग्राहकों से इस तरह का कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज वसूलना पूरी तरह गैरकानूनी है.

इस नंबर पर शिकायत करें

अगर मैनेजर एक्स्ट्रा चार्ज हटाने से मना कर दे, तो आप नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं. आप 1915 पर कॉल करके या NCH और UMANG ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा, आप +91 8800001915 पर WhatsApp मैसेज भेजकर भी अपनी बात रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-LPG गैस सिलेंडर बुकिंग में बड़ा बदलाव, दूसरे नंबर से बुकिंग पर आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य, जानिए क्या है नया नियम

ई-जागृति पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज करें

आप ई-जागृति पोर्टल (e-daakhil) के जरिए सीधे उपभोक्ता आयोग में फॉर्मल शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा, आप अपने इलाके के जिला कलेक्टर या सीधे CCPA को लिखित में अपनी शिकायत भेज सकते हैं. ये कदम तब उठाएं जब आपकी समस्या का समाधान कहीं और न हो रहा हो.

ज़रूर पढ़ें