LPG Cylinder घर बैठे कैसे करें सरेंडर? यहां जानें आसान तरीका
घर बैठे LPG Cylinder कैसे सरेंडर करें
LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से दुनिया भर में तेल-गैस की किल्लत देखने को मिली है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है. एलपीजी की कमी को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया कि ऐसी जगह जहां पर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध है, वहां सब PNG कनेक्शन लें और एलपीजी सिलेंडर जमा करें. ताकि किसी प्रकार की एलपीजी सप्लाई में कोई कमी न आए. ऐसे इलाकों में सरकार ने तीन महीने के अंदर सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाने की भी बात कही है. एलपीजी सिलेंडर को जमा करने में कोई समस्या न हो इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने बड़ी पहल की है. अब घर बैठे सिलेंडर को सरेंडर किया जा सकेगा. इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर इंडियन ऑयल के आधिकारिक अकाउंट पर दी गई है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इंडियन ऑयल ने जानकारी देते हुए लिखा, “अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अब आसान है और आप इसे घर बैठे कर सकते हैं. बस अपनी रिक्वेस्ट ऑनलाइन सबमिट करें, और आपका डिस्ट्रीब्यूटर बाकी सब कुछ संभाल लेगा, जिसमें डॉक्यूमेंटेशन, सिलेंडर पिकअप और रिफंड शामिल हैं. यह एक सरल प्रक्रिया है, जिसे आपकी सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है.”
Switched to PNG?
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) April 1, 2026
Surrendering your LPG connection is now simple and can be done from home. Just submit your request online, and your distributor will take care of the rest, including documentation, cylinder pickup, and refund.
A straightforward process, designed for your… pic.twitter.com/wrQ2gfvhxG
क्या है प्रोसेस?
- सिलेंडर को सरेंडर करने के लिए आपको सबसे पहले MyPNGD.in पोर्टल पर विजिट करना है.
- https://mypngd.in/ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट ओपने होने पर मोबाइल नंबर या LPG ID दर्ज करें.
- अंत में सरेंडर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.
- इसके बाद आपके घर पर सिलेंडर जमा करने वाला जाएगा और सिलेंडर जमा कर लेगा.
ये भी पढ़ेंः बारातियों को नहीं मिले छुआरे, तो शादी में किया बवाल, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बिरयानी के लिए भी मचाया था उत्पात
मार्च में 3.3 लाख नए PNG कनेक्शन
देश में पीएनजी के मुकाबले एलपीजी की काफी कमी हो गई थी. इसलिए सरकार ने पीएनजी पर फोकस किया और उपभोक्ताओं से अपील की, कि वे एलपीजी सिलेंडर जमा कर पीएनजी की तरफ बढ़ें. मार्च में लगभग साढ़े तीन लाख पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं.