India Post GDS Vacancy 2026: बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, डाक विभाग में 28000 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

India Post GDS Vacancy 2026: उम्मदीवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसमें गणित और अंग्रेजी शामिल होना चाहिए. जिस भी सर्किल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की भाषा का ज्ञान होना चाहिए
India Post GDS recruitment 2026 for 28740 posts vacancy how to apply online

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026

India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय डाक विभाग (India post) ने ग्रामीण डाक सेवकों के 28740 पदों के लिए भर्ती निकाली है. ये उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी कर्मचारी बनना चाहते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है.

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि उम्मीदवार को किसी तरह की कोई परीक्षा नहीं देनी होगी.
अभ्यर्थी का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा.
10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का ये सुनहरा मौका है.

कब तक भरे जाएंगे आवेदन?

  • इंडिया पोस्ट की ओर से निकाली गई इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर (Branch Postmaster), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (Assistant Branch Postmaster) और डाक सेवक (Dak Sevak) के पदों पर नियुक्ति होगी.
  • इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 14 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं.
  • भर्ती के लिए किए गए आवेदन में सुधार 18 से 19 फरवरी 2026 के बीच किया जा सकता है.

भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए?

  • उम्मदीवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसमें गणित और अंग्रेजी शामिल होना चाहिए.
  • जिस भी सर्किल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की भाषा का ज्ञान होना चाहिए.
  • उम्मीदवारों को कंप्यूटर विज्ञान का ज्ञान होना चाहिए.
  • अभ्यर्थियों को साइकिल चलाना आना चाहिए.

मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?

  • इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
  • पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी.
  • उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 होगी .

कितनी सैलरी मिलेगी ?

  • उम्मीदवार को शुरुआती पद ग्रामीण डाक सेवक का मिलेगा. इसके 3 साल बाद परीक्षा होगी, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर भर्ती होगी.
  • MTS के 5 साल बाद परीक्षा होगी, पोस्टमैन बनेंगे. इसके बाद अनुभव और परीक्षा के आधार पर पोस्टल असिस्टेंट बनेंगे.
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के लिए 10000 से 24470 रुपये, ब्रांच पोस्टमास्टर के लिए 12000 से 29380 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Chrome में आ रहा Gemini AI, अब ब्राउजर करेगा आपके सारे ऑनलाइन काम आसान

कैसे करें आवेदन?

  • डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करना होगा.
  • वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरना होगा और सबमिट पर क्लिक करके प्रोसेस पूरी करना होगा.

ज़रूर पढ़ें