IND vs PAK मैच फ्री में कैसे देखें? जानिए Vi, BSNL-Jio और Airtel के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स

India vs Pakistan: अगर आपका डेटा कम है या सब्सक्रिप्शन नहीं है तो घबराएं नहीं. जियो और दूसरी कंपनियां ऐसे खास रिचार्ज प्लान लाई हैं जिनमें JioHotstar का एक्सेस बिल्कुल फ्री मिलता है. इन प्लांस में आपको ढेर सारा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी, ताकि बिना रुके आप पूरे मैच का मजा ले सकें.
Best Plans

Vi, BSNL-Jio और Airtel के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स

India vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है. आज यानी 15 फरवरी 2026 को ICC T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. यह शानदार मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. अगर आप मैदान पर नहीं जा पा रहे हैं, तो परेशान न हों. आप अपने घर पर ही jioHotstar पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं और बेहतरीन क्वालिटी में मैच देख सकते हैं.

अगर आपका डेटा कम है या सब्सक्रिप्शन नहीं है तो घबराएं नहीं. जियो और दूसरी कंपनियां ऐसे खास रिचार्ज प्लान लाई हैं जिनमें JioHotstar का एक्सेस बिल्कुल फ्री मिलता है. इन प्लांस में आपको ढेर सारा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी, ताकि बिना रुके आप पूरे मैच का मजा ले सकें.

JIO

  • 349 प्लान: इस प्लान में 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा, असीमित कॉल और JioHotstar के साथ Google Gemini Pro AI तक मुफ्त पहुंच शामिल है.
  • अधिक वैधता वाले प्लान: 56 दिनों की वैधता वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा, असीमित 5G और JioHotstar की सुविधा मिलती है.
  • ऐड-ऑन पैक: ग्राहक कम बजट में मैच देखने के लिए 100 रुपये से शुरू होने वाले JioHotstar डेटा पैक भी चुन सकते हैं.

Airtel

  • 449 प्लान: इसमें रोज़ाना 4GB डेटा, अनलिमिटेड 5G कॉलिंग और JioHotstar के साथ Apple Music और Airtel Xstream Play का फायदा मिलता है.
  • 398 प्लान: यह प्लान एक महीने के लिए JioHotstar एक्सेस देता है, जो वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए काफी है.
  • इन प्लान्स में 100 SMS और मनोरंजन की कई अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं.

VI

  • VI आपको 239 रुपये में 28 दिनों तक 2GB डेटा पर डे, अनलिमिटेड कॉल्स और 300 एसएमएस का ऑफर देता है.
  • इसके अलावा, आपको इस रिचार्ज के तहत एक महीने तक का जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है, जहां आप हाई क्वालिटी के साथ भारत-पाकिस्तान का मैच देख सकते हैं.
  • 101 रुपये से शुरू होने वाले कुछ ऐड-ऑन पैक में जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो सिर्फ मैच देखने के लिए यूज होता है.

ये भी पढ़ें-Nothing का बम्पर ऑफर, 2,300 रुपये वाले ईयरबड्स अब केवल 99 रु में पाएं, जानिए पूरी डिटेल

BSNL

  • बीएसएनएल (BSNL) सिर्फ 499 रुपए में तीन महीने तक JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का FTTH ऐड-ऑन पैक देता है.
  • इस प्लान के तहत आप मोबाइल और टीवी दोनों में लाइव मैच देख सकते हैं, वो भी बिना किसी नेटवर्क प्रॉब्लेम के.
  • ये प्लान क्रिकेट फैंस के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.

ज़रूर पढ़ें