iPhone 18 Pro Launch Date: Apple लवर्स के लिए बड़ी खबर, इस दिन लॉन्च होगा आईफोन 18 Pro, सेल की डेट लीक
iPhone 18 फोन
Apple Event On September 9: अगर आप भी iPhone 18 का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. iPhone 18 सीरीज के लॉन्च को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हर साल की तरह ऐपल इस साल भी सितंबर महीने में अपनी नई सीरीज पेश करने जा रहा है. पिछले साल कंपनी ने iPhone 17 सीरीज बाजार में उतारी थी. मडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐपल अगले महीने यानी 9 सितंबर को अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज को दुनिया भर के मार्केट में लॉन्च कर सकता है.
हालांकि, कंपनी की तरफ से लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार नई सीरीज में कई बड़े और शानदार बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
9 सितंबर को होगा iPhone 18 Pro का इवेंट?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपना आने वाला iPhone इवेंट 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित कर सकता है, जिसका ऑफिशियल निमंत्रण 26 अगस्त के आसपास जारी होने की उम्मीद है. लेबर डे की छुट्टियों के चते 8 सितंबर के बजाय 9 सितंबर की तारीख ज्यादा संभावित मानी जा रही है.
इस दिन से शुरू हो सकते हैं iPhone 18 Pro के Pre-Orders
आमतौर पर एप्पल अपना नया आईफोन लॉन्च करने के ठीक बाद वाले शुक्रवार से प्री-ऑर्डर की शुरुआत कर देता है. लेकिन इस बार कंपनी के टाइमटेबल में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अगर ऐपल का लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को होता है, तो नियम के हिसाब से प्री-ऑर्डर 11 सितंबर से शुरू होने चाहिए. रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल 11 सितंबर की डेट से बच सकता है. यही वजह है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के प्री-ऑर्डर इस बार शुक्रवार के बजाय शनिवार 12 सितंबर से शुरू होने की पूरी संभावना है.
इस डेट से iPhone 18 सीरीज की बिक्री हो सकती है
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की बिक्री 18 सितंबर दिन शुक्रवार से शुरू हो सकती है, जो 9 सितंबर के कीनोट और 12 सितबर के प्री-ऑर्डर के बाद आएगी. यह लॉन्च चक्र सितंबर में एक नए आईफोन के साथ यूजर एंगेजमेंट को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है.