Jio 70 Days Recharge Plan: Jio का 70 दिन वाला सस्ता प्लान, रोज 1.5GB डेटा के साथ मिलेंगे कई फायदे, जानें प्राइस

Jio 70 Days Plan Price: रिलायंस जियो का 666 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं. इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 70 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है.
Jio

jio का सस्ता रिचार्ज प्लान

1.5GB Daily Data: रिलायंस जियो ने अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर यूजर्स के लिए कई खास ऑफर्स और फायदे लेकर आया है. कंपनी के पास अभी भी 1.5GB डेली डेट वाले कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं. इनमें 70 दिन की वैलिडिटी वाला 666 रुपये का प्लान भी शामिल है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और रोजाना डेटा चाहिए.

666 रुपये में 70 दिनों की वैलिडिटी

रिलायंस जियो का 666 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं. इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 70 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है, जिसका सीधा मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको करीब 2 महीने से ज्यादा तक कोई दूसरा पैक नहीं डलवाना होगा.

हर दिन मिलेगा 1.5GB हाई स्पीड डेटा

इस रिचार्ज में हर दिन 1.5GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है. 70 दिनों की पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को कुल 105GB डेटा मिलता है. इसके साथ पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है. यूजर्स को नेशनल रोमिंग के लिए भी अलग से चार्ज नहीं देना होगा.

ये भी पढ़ें-एक रिचार्ज से चलाएं चार SIM नंबर, जानें Family Postpaid Plans की पूरी जानकारी

रोजाना 100 SMS और दूसरे फायदे

रिलायंस जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कई आकर्षक और उपयोगी सुविधाएं दी जा रही हैं. इस प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS मिलते हैं, जिसकी मदद से यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के अपने दोस्तों और परिवार से जुड़े रह सते हैं. रोजाना मैसेजिंग के इसके अलावा यूजर्स को Jio TV और Jio AI Cloud जैसी सेवाओं का एक्सेस भी मिलता है, जो उनके मनोरंजन और डिजिटल स्टोरेज की जरूरतों को आसानी से पूरा करती हैं. जहां Jio TV पर लाइव टीवी और कई तरह के शोज का आनंद लिया जा सकता है. वहीं Jio AI Cloud की मदद से यूजर अपना जरूरी डेटा सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें