ये है Jio का सबसे किफायती 84 दिनों वाला प्लान, मात्र इतने रुपये में पाएं 1.5GB डेटा और फ्री AI क्लाउड स्टोरेज
जियो का सबसे किफायती ऑफर
Jio 1.5GB Data Plan: अगर आप जियो यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए है. आप अपने मोबाइल फोन में हर महीने रिचार्ज कराते ही होंगे. कई लोग 1.5 GB वाला रिचार्ज कराते हैं, तो वहीं कुछ इससे महंगे प्लान लेते हैं. लेकिन ज्यादातर यूजर्स वही प्लान खरीदते हैं, जिसमें हर दिन 1.5 GB डेटा मिलता है. वैसे तो जियो ने अपने यूजर्स को कई प्लान ऑफर किए हैं, लेकिन हम जिस प्लान के बारे में बताने वाले हैं, उसमें न केवल हर दिन 1.5 GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. आइए जानते हैं उस किफायती और पॉपुलर रिचार्ज प्लान के बारे में.
ये है 84 दिनों वाला खास प्लान
जियो के पोर्टफोलियो में कई रिचार्ज प्लान दिए गए हैं, जो अलग-अलग कीमतों में आते हैं और उनमें अलग-अलग सेगमेंट्स और बेनिफिट्स मिलते हैं. इन्हीं लिस्टों के बीच एक सबसे सस्ता, पॉपुलर और किफायती 1.5 GB वाला प्लान उपलब्ध है, जिसमें हाई-स्पीड डेटा मिलता है. जियो के ऑफिशियल पोर्टल पर 799 रुपये का एक खास रिचार्ज प्लान है. इस प्लान के तहत यूजर्स को कॉल और डेटा के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.
कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?
जियो के 799 रुपये वाले किफायती प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को नेशनल रोमिंग भी मिल जाती है. इस प्लान में 84 दिनों के लिए 1.5 GB डेटा प्रतिदिन मिलता है, जिससे यूजर्स को कुल 126 GB डेटा दिया जाता है. साथ ही, जियो के इस प्लान में 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. अगर आपका डेली डेटा कोटा खत्म हो जाता है, तो आप संदेश भेजने के लिए इन एसएमएस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें–iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब एक ही WhatsApp में चला पाएंगे दो अकाउंट
पाएं मुफ़्त Jio AI Cloud स्टोरेज
जियो के 799 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को दो एक्सेस भी मिलते हैं. इसके तहत जियो टीवी (JioTV) और जियो एआई क्लाउड (Jio AI Cloud) का एक्सेस भी शामिल है. इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद कई दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं. इस प्लान में योग्य यूजर्स को गूगल जेमिनाई प्रो (Google Gemini Pro) का 18 महीने के लिए मुफ्त एक्सेस मिलता है.