आधार कार्ड, रेलवे से लेकर पासपोर्ट तक, 1 जुलाई से बदल रहे ये बड़े नियम
आज से 6 बड़े बदलाव
Aadhaar Railway Passport Update: आज से जुलाई महीने की शुरुआत हो गई है. हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव देखने को मिलते हैं. जिसका सीधा असर हमारे रोजमर्रा के कामों पर पड़ता है. आज 1 जुलाई 2026 से भी कई नियमों में बदलाव किया गया है. यहां जानें वो सभी जरूरी बदलाव, जो आपके जीवन में सीधा असर डालते हैं.
आधार कार्ड में बड़ा बदलाव
आधार कार्ड में अब ऑनलाइन ईमेल आईडी अपडेट करवा सकते हैं. वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के, अभी तक 75 रुपए चार्ज देने पड़ते थे. इसका लाभ 31 दिसंबर 2026 तक मिलेगा.
रेलवे में क्या बदला?
- अब तक ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर पूरा किराया और 250 रुपये अतिरिक्त लगता था, तो वहीं अब इसमें जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है.
- इसके अलावा अगर कोई दूसरे की टिकट पर यात्रा करते पकड़ा जाता है, तो उससे भी पूरा किराया और 500 रुपए जुर्माना लिया जाएगा.
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख?
वित्तीय साल 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की अंतिम डेट 31 जुलाई 2026 है. अभी तक डेट में बदलाव करने की कोई खबर नहीं है. ऐसे में अगर आप 31 जुलाई 2026 तक रिटर्न फाइल नहीं करते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है.
पासपोर्ट के नियमों में भी हुआ बदलाव
नए नियमों के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनाना पहले की अपेक्षा महंगा हो रहा है. अब कोई भी पासपोर्ट चाहे वह सामान्य हो या तत्काल, दोनों में आपको पहले से अधिक फीस देनी होगी.
ये भी पढ़ेंः LPG के बाद पेट्रोल-डीजल सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, जानें नया रेट
RBI का नया नियम?
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज से उन बैंकों पर नकेल कसने जा रहा है, जो ग्राहकों को गलत जानकारी देकर या गुमराह करके वित्तीय उत्पाद बेचते हैं.
- अगर किसी ग्राहक के साथ ऐसा किया जाता है, तो आरबीआई के नए नियमों के अनुसार पूरी तरह से रिफंड और नुकसान के मुआवजा मिलेगा.
एलपीजी सिलेंडर कीमत में बदलाव
सरकारी तेल कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कटौती की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इसके साथ ही 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत में भी आज से 13 रुपये की कमी की गई है. दिल्ली में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपये होगी.