LPG Price Today: एलपीजी गैस सिलेंडर आज सस्ता हुआ या महंगा? जानिए आपके शहर में क्या है ताजा दाम
एलपीजी गैस सिलेंडर
LPG Price Today: पिछले एक महीने से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव जारी है और इसका असर देश से लेकर दुनिया तक हर जगह दिखाई दे रहा है. पश्चिम-एशियाई देशों में जारी जंग का सबसे ज्यादा असर ऊर्जा के क्षेत्र में पड़ा है. देश के सभी राज्यों में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिस वजह से आम नागरिक बहुत परेशान हैं. गैस एजेंसी के सामने गैस भरवाने के लिए लोगों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हुई हैं. गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते समय-समय पर तेल कंपनियां इनकी कीमतों में बदलाव करती रहती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज यानी 29 मार्च को एलपीजी गैस सिलेंडर कितने में मिल रहा है.
तनाव के चलते कीमतों में इजाफा हुआ
फरवरी महीने के आखिरी दिनों में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ था, जिससे ऊर्जा के क्षेत्र में शुरुआती दिनों से ही कमी देखने को मिल रही थी. बता दें कि इसी कमी के चलते तेल कंपनियों ने मार्च के शुरुआती दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 144 रुपये की वृद्धि की थी. अभी तीनों देशों के बीच तनाव जारी है और रुकने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में आम नागरिकों के मन में यह सवाल गूंज रहा है कि कहीं फिर से तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में इजाफा तो नहीं कर दिया है.
इन प्रमुख शहरों में आज LPG का दाम कितना है?
आज 29 मार्च को देश के सभी शहरों में अलग-अलग दाम हैं. हैदराबाद में 965 रुपये, बेंगलुरु में 915.50 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, दिल्ली में 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये, लखनऊ में 950.50 रुपये और पटना में 1002.50 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है.
आज कमर्शियल सिलेंडर कितने में मिल रहा है?
वहीं कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में आज कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1884.50 रुपये, मुंबई में 1836 रुपये, बेंगलुरु में 1958 रुपये, हैदराबाद में 2105.50 रुपये, कोलकाता में 1988.50 रुपये, चेन्नई में 2043.50 रुपये और लखनऊ में 2007 रुपये में मिल रहा है.
ये भी पढ़ें-इन लोगों को सरकार दे रही है 5 किलो वाला LPG सिलेंडर मुफ्त, जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
प्रभावित हुई सप्लाई चेन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत अपनी 60 प्रतिशत एलपीजी खाड़ी के देशों से सप्लाई करता है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का रास्ता पहले की अपेक्षा प्रभावित हुआ है, जिस वजह से देश में एलपीजी गैस की किल्लत हो रही है. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों एलपीजी के कुछ टैंकर भारत आए हैं. सरकार ने भी एलपीजी कंपनियों को घरेलू स्तर पर तेल के दामों को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.