इन लोगों को सरकार दे रही है 5 किलो वाला LPG सिलेंडर मुफ्त, जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

5 kg LPG Cylinder Eligibility: एलपीजी गैस संकट के बीच हर किसी के मन में यह सवाल है कि सरकार द्वारा दी जा रही इस खास सुविधा का लाभ किसे मिलेगा. बता दें कि 5 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर का लाभ मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों और ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (PMUY) के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगा.
5 kg LPG cylinder

एलपीजी सिलेंडर

5 kg LPG Cylinder Eligibility: पश्चिम एशिया के देशों में पिछले एक महीने से भारी तनाव देखने को मिल रहा है. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है. देश में एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की लगातार हो रही कमी के चलते आम जनता बेहद परेशान है. एक तरफ जहां एलपीजी सिलेंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसियों के सामने लोग कई किलोमीटर लंबी कतारों में खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर भगदड़ मची हुई है. गैस सिलेंडर की इस किल्लत को देखते हुए हाल ही में केंद्र सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है.

दरअसल, भारत सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और घर से दूर रह रहे लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें 5 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है. इस पहल से न केवल गैस संकट से राहत मिलेगी, बल्कि सिलेंडर लाने-ले जाने में भी आसानी होगी. यदि आप इस खास सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.

5 किलो का गैस सिलेंडर सरकार किन्हें देगी?

एलपीजी गैस संकट के बीच हर किसी के मन में यह सवाल है कि सरकार द्वारा दी जा रही इस खास सुविधा का लाभ किसे मिलेगा. बता दें कि 5 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर का लाभ मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों और ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (PMUY) के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगा. इसके अलावा, यह सुविधा उन लोगों के लिए भी है जो रोजगार की तलाश में अपना गांव या राज्य छोड़कर दूसरे शहरों में रहते हैं और जिनके पास वहां का स्थायी निवास प्रमाण (Address Proof) नहीं है. साथ ही, जो लोग घर से दूर शहरों में नौकरी या पढ़ाई के लिए रहते हैं और जिन्हें कम गैस की आवश्यकता होती है, वे भी इस विशेष सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

कैसे करें अप्लाई?

  • यह योजना गरीब (BPL) परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिलाने के लिए है.
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए.
  • परिवार में पहले से किसी के नाम पर कोई दूसरा गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए.
  • आप नजदीकी गैस एजेंसी (Indane, HP, Bharat) जाकर या pmuy.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं.
  • फॉर्म भरते समय आप अपनी सुविधा अनुसार 14.2 किलो या 5 किलो वाला सिलेंडर चुन सकती हैं.
  • पहली बार भरा हुआ सिलेंडर और गैस चूल्हा सरकार की तरफ से बिल्कुल मुफ्त मिलता है.

ये भी पढ़ें-LPG Price Today: एमपी में क्या हैं आज गैस सिलेंडर के दाम? जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

  • डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक की जरूरत पड़ती है.
  • प्रवासी मजदूरों को राशन कार्ड की जरूरत नहीं है, वे केवल एक घोषणा-पत्र (Self-Declaration) दे सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें