New Aadhaar App: एक फोन में परिवार के 5 आधार कार्ड मैनेज करें, नए mAadhaar App में ऐसे जोड़ें प्रोफाइल

New Aadhaar App: नए ऐप में कई ऐसे फीचर जोड़े गए हैं, जिनसे आधार से जुड़े काम करना आसान हो गया है. इनमें सबसे खास सुविधा एक ही मोबाइल में परिवार के 5 आधार प्रोफाइल मैनेज करने की है. इससे बच्चों, माता-पिता या जीवनसाथी के आधार को एक ही ऐप से आसानी से देखा जा सकता है.
mAadhaar app update

mAadhaar ऐप

New Aadhaar App: UIDAI ने आधार कार्ड धारकों की सुविधा के लिए नया ‘mAadhaar App’ पेश किया है. नए ऐप में कई ऐसे फीचर जोड़े गए हैं, जिनसे आधार से जुड़े काम करना आसान हो गया है. इनमें सबसे खास सुविधा एक ही मोबाइल में परिवार के 5 आधार प्रोफाइल मैनेज करने की है. इससे बच्चों, माता-पिता या जीवनसाथी के आधार को एक ही ऐप से आसानी से देखा जा सकता है.

mAadhaar App डाउनलोड करें

सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store से आधिकारिक mAadhaar App डाउनलोड करें.

सिक्योरिटी पिन बनाएं

ऐप खोलने के बाद 4 अंकों का सिक्योरिटी पिन सेट करें. इसके बाद ऐप की होम स्क्रीन पर Add Aadhaar Profile का विकल्प दिखाई देगा.

आधार नंबर या QR कोड डालें

जिस सदस्य का आधार प्रोफाइल जोड़ना है, उसका 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें. इसके अलावा फिजिकल आधार कार्ड पर मौजूद QR Code को स्कैन करने का विकल्प भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

OTP से करें वेरिफिकेशन

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा. ऐप में OTP दर्ज करने के बाद वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा और संबंधित सदस्य का डिजिटल आधार प्रोफाइल ऐप में सेव हो जाएगा.

ऐसे जोड़ें 5 आधार

इसी प्रक्रिया को दोहराकर आप परिवार के कुल 5 सदस्यों के आधार प्रोफाइल जोड़ सकते हैं. इसके बाद ऐप के डैशबोर्ड पर स्वाइप करके अलग-अलग सदस्यों का आधार प्रोफाइल देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-क्या स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को मिलेगा 1 साल का फ्री रिचार्ज? PM मोदी के नाम से फेक वीडियो वायरल, PIB ने बताया सच

परिवार को क्या फायदा?

एक मोबाइल में 5 आधार प्रोफाइल होने से परिवार के लिए सफर और सरकारी कामों के दौरान सुविधा बढ़ जाती है. जरूरत पड़ने पर डिजिटल आधार आसानी से दिखाया जा सकता है. इससे हर समय सभी सदस्यों के ओरिजिनल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत कम हो सकती है. ऐप में मौजूद QR Code की मदद से ऑफलाइन और ऑनलाइन वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है.

ज़रूर पढ़ें