Motor Insurance New Rules: 15 दिसंबर से बदल जाएगा गाड़ी के बीमा का पूरा सिस्टम, 4 लेयर में बंटेगी पॉलिसी
मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी में होगा बदलाव
Four-Layer Policy From December: अगर आप भी इस दीवाली नई कार या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. जब भी हम कोई नई कार या गाड़ी खरीदते हैं, तो उसका बीमा कराना जरूरी होता है, जिसके लिए हमें पैसे भी चुकाने होती हैं. अब बहुत जल्द इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने का तरीका बदलने वाला है.
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत अब 15 दिसंबर 2026 से 4 लेयर सिस्टम लागू हो जाएगा. नए नियम लागू होने के बाद मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी में पारदर्शिता देखने को मिलेगी और लोग अपनी पसंद की पॉलिसी चुन सकेंगे.
मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी अब चार हिस्सों में बंटेगी
- IRDAI ने मोटर इंश्योरेंस को चार अलग-अलग भागों में बांट दिया है. इनमें से कुछ कवर लेना जरूरी होगा, जबकि बाकी को आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकेंगे.
- थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लेना पहले की तरह ही जरूरी रहेगा. आपकी गाड़ी से किसी दूसरे व्यक्ति या उसकी चीज को नुकसान पहुंचता है, तो उसका खर्च इसी कवर से दिया जाएगा.
- कार में बैठे लोगों, बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति और ड्राइवर के लिए वाला कवर अब आपकी मर्जी पर होगा. इस कवर को लेने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा प्रीमियम देना होगा.
- गाड़ी के मालिक के लिए पर्सनल एक्सीडेंट कवर लेन जरूरी रहेगा.बाकी यात्रियों और दूसरे ड्राइवर के लिए यह कवर लेना वैकल्पिक होगा.
- अपनी गाड़ी के नुकसान के लिए ओन डैमेज कवर भी अब आपकी पसंद पर होगा. एक्सीडेंट, आग या किसी और हादसे में गाड़ी को नुकसान होता है, तो यही कवर काम आएगा.
हर कवर का प्रीमियम अब अलग-अलग दिखेगा
नए नियमों के बाद बीमा कंपनियां ग्राहक से कोई भी एक्स्ट्रा कवर चुनने के लिए कह सकेंगी, लेकिन उन्हें पहले पूरी जानकारी देनी होगी. पॉलिसी में हर कवर की सामने यह साफ-साफ लिखा होगा कि उसमें क्या मिलेगा और उसके लिए कितना प्रीमियम देना होगी. पॉलिसी खरीदते समय कंपनी को Customer Option Form देना भी जरूरी होगा. इस फॉर्म में ग्राहक टिक करके बता सकेगा कि उसे कौन-कौन से एक्स्ट्रा कवर चाहिए. इस पूरी प्रोसेस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पूरा किया जा सकेगा.



