Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानिए इसके खास फीचर्स
Motorola Razr Fold फोन
Motorola Razr Fold: Motorola ने अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन की भारत में लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है. कंपनी का यह नया फोन फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में Samsung, Google और OnePlus जैसे बड़े ब्रांड्स को सीधी टक्कर देने वाला है. इस फोन को सबसे पहले साल की शुरुआत में हुए Mobile World Congress 2026 में दिखाया गया था. इसके बाद हाल ही में इसका ग्लोबल लॉन्च भी किया गया और अब यह इंडियन मार्केट में आने के लिए तैयार है.
Motorola Razr Fold भारत में कब लॉन्च होगा?
- Motorola Razr Fold को भारत में 13 मई को लॉन्च किया जाएगा.
- कंपनी ने इसकी जानकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर दी है.
- यह फोन भारत में ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है.
- इससे पहले कंपनी ग्लोबल मार्केट में Motorola Razr Ultra, Motorola Razr+ और Motorola Razr 2026 जैसे फ्लिप डिजाइन वाले फोन भी लॉन्च कर चुकी है.
मिलेंगे ये खास फीचर्स
- मोटोरोला ने अपने इस नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन को 29 अप्रैल को अमेरिका में लॉन्च किया था.
- फोन में पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है.
- इसके साथ 16GB RAMऔर 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.
- माना जा रहा है कि यह फोन आने वाले Samsung Galaxy Z Fold 8 को बड़ी चुनौती दे सकता है.
8.1 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है
फोन में लगभग 8.1 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें pOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले का इस्तेमाल होगा. इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है. इसके अलावा फोन में 6.6 इंच की कवर स्क्रीन भी दी जा सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा.
6000mAh बैटरी और 7 साल तक अपडेट
Motorola के इस फोल्डेबल फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. इसके साथ 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है. फोन IP49 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. कंपनी इस डिवाइस के साथ 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी दे सकती है.