Sony Xperia 1 VIII की लॉन्च डेट कन्फर्म, नए डिजाइन और शानदार फीचर्स से मचाएगा धमाल, जानिए क्या हैं धांसू फीचर्स

Sony Xperia 1 VIII: रिपोर्ट्स के अनुसार, Xperia 1 VIII के डिजाइन में इस बार कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. फोन पहले के मुकाबले थोड़ा चौड़ा और मोटा हो सकता है. इसके अलावा, पीछे की तरफ नया स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है.
ony Xperia 1 VIII phone

Sony Xperia 1 VIII फोन

Sony Xperia 1 VIII: Sony जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी इस फोन को Xperia 1 VIII नाम से पेश करेगी. सोनी ने ऑफिशियल तौर पर बताया है कि यह डिवाइस 13 मई को जापान समयानुसार सुबह 11 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट में नए स्मार्टफोन के साथ A7r VI फुल-फ्रेम कैमरा और 100-400mm f/4.5 GM लेंस भी पेश किए जा सकते हैं.

कंपनी ने लॉन्च इवेंट को प्रमोट करते हुए “when brilliance comes full circle, the next one is coming” टैगलाइन का इस्तेमाल किया है. माना जा रहा है कि यह टैगलाइन Xperia 1 सीरीज के नए और बड़े अपग्रेड की तरफ इशारा करती है. Xperia 1 VIII मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल की जगह ले सकता है और प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नई हलचल पैदा कर सकता है.

Xperia 1 VIII के डिजाइन में बदलाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, Xperia 1 VIII के डिजाइन में इस बार कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. फोन पहले के मुकाबले थोड़ा चौड़ा और मोटा हो सकता है. इसके अलावा, पीछे की तरफ नया स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जिससे इसका लुक पहले से अलग दिखाई देगा. कैमरा सेटअप में बेहतर टेलीफोटो सेंसर मिलने की भी संभावना है.

कैमरा फीचर्स

कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में 16mm अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 24mm प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा दिया जा सकता है. कंपनी इस बार बैटरी पर भी खास ध्यान दे सकती है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 2 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है.

ये रहेंगे खास फीचर

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xperia 1 VIII में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रेजोल्यूशन और HDR सपोर्ट के साथ आ सकता है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है. साथ ही फोन में 12GB तक RAM मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-दुकानदारों के लिए Meta की नई सौगात, अब WhatsApp से होगी बंपर कमाई, जानें कैसे

Xperia 1 VIII फोन कितने कलर में लॉन्च होगा?

वहीं कलर ऑप्शंस की बात करें तो कंपनी इस स्मार्टफोन को कई नए रंगों में लॉन्च कर सकती है. इनमें Graphite Black, Iolite Silver, Garnet Red और Native Gold जैसे कलर शामिल हो सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें