NCIB की चेतावनी! पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय न करें ये गलती, वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार
पेट्रोल पंप पर इन बातों का ध्यान रखें
NCIB Warning: अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय जल्दबाजी करते हैं, तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. कई बार लोग मीटर पर ध्यान नहीं देते, ईंधन की मात्रा की जांच नहीं करते या कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग धोखाधड़ी कर सकते हैं. इसी को लेकर NCIB (नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. संस्था का कहना है कि पेट्रोल या डीजल भरवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप ठगी और नुकसान से बच सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण सुझाव बता रहे हैं, जो तेल भरवाते समय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
सतर्क रहना क्यों जरूरी है?
NCIB के अनुसार पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कई कर्मचारियों को कम वेतन मिलता है. ऐसे में कुछ लोग गलत तरीके अपनाकर एक्स्ट्रा कमाई करने की कोशिश करते हैं. वे ग्राहकों को कम पेट्रोल या डीजल देकर या मशीन में गड़बड़ी करके फायदा उठाते हैं.
पेट्रोल पंप पर कभी जल्दबाजी न करे,
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) June 10, 2026
क्योंकि आपकी थोड़ी-सी लापरवाहीं, बड़ा नुकसान का कारण बन सकती है। pic.twitter.com/rvcv2uP6Mz
कई मामलों में इस तरह की कमाई का हिस्सा पंप मालिक और कर्मचारी आपस में बांट लेते हैं. इसलिए ईधन भरवाते समय थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप खुद को नुकसान से बचा सकते हैं और ऐसी धोखाधड़ी को रोक सकते हैं.
पेट्रोल भरवाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- जब भी आप पेट्रोल या डीजल भरवाएं तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि मशीन का मीटर 0.00 से शुरू हो रहा हो.
- अपनी गाड़ी में सही तेल ही भरवाएं और ईंधन भरते समय मशीन पर नजर बनाए रखें.
- पेमेंट के बाद रसीद जरूर लें और उस पर दर्ज जानकारी को जांच लें.
- साथ ही मशीन पर लगी सील और उसके कैलिब्रेशन की स्थिति भी देख सकते हैं.
- यदि आपको किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदेह महसूस हो तो तुरंत कर्मचारी से सवाल पूछें और जरूरत पड़ने पर इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करें.
ये भी पढ़ें-साइबर फ्रॉड का पैसा वापस पाना हुआ और आसान! सरकार ने लॉन्च किया नया MRM पोर्टल, जानिए कैसे करें आवेदन
कानूनी मदद कहां लें?
- यदि पेट्रोल पंप पर आपको कम ईंधन मिलने, मशीन में छेड़छाड़ होने या किसी दूसरी प्रकार की धोखाधड़ी का संदेह हो तो आप संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
- इसके लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन, स्थानीय पुलिस, जिला आपूर्ति विभाग या कानूनी सहायता केंद्र की मदद ली जा सकती है.
- शिकायत करते समय रसीद और दूसरे सबूत अपने पास रखें, ताकि आपकी शिकायत पर उचित कार्रवाई हो सके.