A,B,AB,O के अलावा वैज्ञानिकों को मिला नया ब्लड ग्रुप ‘जामा’, जानें किन लोगों के शरीर में बहता है यह खून
वैज्ञानिकों को मिला नया ब्लड ग्रुप
Scientists Identify Jama Blood Group: जब कभी अगर किसी व्यक्ति को ब्लड डोनेट करने की बात आती है तो आमतौर पर हम A, B, AB और O ब्लड ग्रुप के बारे में सुनते हैं. हॉस्पिटल्स में भी दीवारों पर इन्हीं ब्लड ग्रुप के पोस्टर चिपके रहते हैं. लेकिन अब खून की पहचान केवल इन चार ग्रुप तक ही सीमित नहीं रही. वैज्ञानिकों ने अब एक नए ब्लड ग्रुप की पहचान की है. इस नए ब्लड ग्रुप की पहचान होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि मेडिकल साइंस में बड़ा बदलाव हो सकता है.
इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) ने इसे 49वें ब्लड ग्रुप सिस्टम के रूप में मान्यता दी है. वैज्ञानिकों ने इस नए ब्लड ग्रुप का नाम जामा रखा है.
कैसे हुई इसकी खोज?
इस ब्लड ग्रुप की खोज ब्रिटेन और इजरायल के वैज्ञानिकों की टीम ने मिलकर की है. दरअसल वैज्ञानिकों ने जब एक इजराइली महिला और उसके भाई दोनों के खून के सैंपल की जांच की, तो उन्हें इसमें कुछ बेहद अजीब और दुर्लभ एंटीबॉडी मिले. इस पर वैज्ञानिकों ने गहराई से जांच शुरू कर दी. तब उन्हें पता चला कि यह मामला आम ब्लड ग्रुप से बिल्कुल अलग है.
वैज्ञानिकों ने पाया कि हमारे शरीर में F11R नाम का एक जीन होता है, जिससे JAMA प्रोटीन बनता है. इन भाई-बहन के शरीर में इसी जीन और प्रोटीन के अंदर कुछ खास जेनेटिक बदलाव पाए गए. इस दुर्लभ स्थिति वाले लोगों के खून में वे आम एंटीजन नहीं होते, जो बाकी लोगों में पाए जाते हैं.
खून चढ़ाने वाले मामलों में मिलेगी मदद
इस नई खोज से रेयर ब्लड ग्रुप वाले मरीजों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन और इलाज में काफी मदद मिलेगी. अगर किसी व्यक्ति के शरीर में कोई खास एंटीजन नहीं है और उसके खिलाफ एंटीबॉडी बन गई है, तो गलत खून चढ़ाने पर शरीर में रिएक्शन हो सकता है. ऐसे में JAMA सिस्टम की जानकारी डॉक्टरों और ब्लड बैंक को सही खून पहचानने में मदद कर सक
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः ‘कहां टैक्स लगा है…?’ UPI चार्ज के सवाल पर BJP नेता रामकिशोर साहू का जवाब वायरल
किन लोगों के शरीर में बहता है ये खून-
‘JAMA’ (जामा) किसी आम व्यक्ति के शरीर में बहने वाला ब्लड ग्रुप (जैसे A, B, AB, या O) नहीं है, बल्कि यह चिकित्सा विज्ञान द्वारा खोजा गया दुनिया का 49वां सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप सिस्टम (Blood Group System) है. यह खून बेहद खास और गिने-चुने लोगों के शरीर में ही पाया जाता है.