पीएम स्वनिधि योजना में MP बना देश का नंबर-1 राज्य, जानिए कैसे उठाएं योजना का लाभ

PM Svanidhi Scheme Benefits MP: देशभर में 'पीएम स्वनिधि योजना' चलाई जा रही है. यह योजना उन लोगों के लिए है, जो रेहड़ी और पटरपर छोटी-मोटी दुकानें लगाते हैं. इस वर्ग के लोगों को योजना के तहत अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है.
PM Svanidhi Scheme

पीएम स्वनिधि योजना का लाभ कैसे उठाएं

PM Svanidhi Scheme Application Process: भारत सरकार देश के हर वर्ग के लोगों के लिए कई किफायती योजनाएं चला रही है. प्रधानमंत्री द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ लगभग सभी राज्यों को मिलता है. इसी तरह देशभर में ‘पीएम स्वनिधि योजना’ चलाई जा रही है. यह योजना उन लोगों के लिए है, जो रेहड़ी और पटरपर छोटी-मोटी दुकानें लगाते हैं. इस वर्ग के लोगों को योजना के तहत अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है.

10.42 लाख से ज्यादा पथ-विक्रेताओं को मिला लाभ

सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार, इस योजना का लाभ अब तक प्रदेश में 10.42 लाख से ज्यादा पथ-विक्रेताओं को मिल चुका है. पीएम स्वनिधि स्कम के जरिए ये दुकानदार सहायता राशि लेकर अपनी दुकानों को बढ़ा रहे हैं.

वहीं सरकार ने 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक ‘स्वनिधि पखवाड़ा’ भी चलाया, जिसके माध्यम से सभी जिलों और शहरों में नए लोगों को इस योजना से जोड़ा गया, ताकि दूसरे जरूरतमंद दुकानदारों को भी इसका लाभ मिल सके.

नए रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों को जोड़ा गया

इस योजना के माध्यम से छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को बड़ी राहत मिली है. बैंक और प्रशासन के मिलकर काम करने से 17,400 से अधिक लगों के लोन पास हुए और 16,500 से ज्यादा लोगों को सीधे पैसे मिल गए. साथ ही 4,000 नए विक्रेता इस योजना से जुड़े और हजारों क्रेडिट कार्ड भी मंजूर किए गए.

क्या है पीएम स्वनिधि योजना?

  • केंद्र सरकार ने इसे 1 जून 2020 को शुरू किया था.
  • यह रेहड़ी-पटरी, ठेला लगाने वालों और छोटे दुकानदारों के लिए है.
  • इस योजना में लोन लेने के लिए कोई गारंटी नहीं देनी होती.
  • पहली बार में कारोबार शुरू करने के लिए 10,000 का लोन मिलता है.
  • पहला लोन समय पर चुकाने पर 25,000 रुपए तक का दूसरा लोन मिलता है।
  • दूसरा लोन भी समय पर चुकाने पर 50,000 तक का तीसरा लोन मिल जाता है.
  • समय पर पैसे लौटाने वाले दुकानदरों को सालाना 7 प्रतिशत ब्याज की सब्सिडी मिलती है.
  • डिजिटल पेमेट का इस्तेमाल करने पर सरकार कैशबैक भी देती है.
  • सरकार ने अब इस योजना को बढ़ाकर मार्च 2030 तक लागू कर दिया है.

ये भी पढ़ें-आधार कार्ड वालों को मिलेगा 1 तोला सोना? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in को खोलें.
  • अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करें और उस पर आए OTP से लॉगिन करें.
  • अपनी दुकान या काम की कैटेगरी चुनें और अपना SRN नंबर डालें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी निजी और अपने काम से जुड़ी सही जानकारी भरें.
  • मांगे गए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स कोस्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • आप चाहें तो अपने पास के जन सेवा केंद्र (CSC) या बैंक जाकर भी यह फॉर्म भरवा सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें