राशन कार्ड वालों के लिए बड़ा अपडेट! 21 सितंबर तक कर लें ये काम, वरना 1 अक्टूबर से बंद हो सकता है अनाज
राशन कार्ड
Important Deadline For Beneficiaries: अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और हर महीने सरकारी दुकान से अनाज लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. खाद्य एवं रसद विभाग समय-समय पर राशन कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करता रहता है. ऐसे में एक बार फिर सरकार राशन कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकती है. जानकारी के अनुसार,जो भी धारक पिछले 6 महीने या उससे अधिक समय से राशन नहीं ले रहे हैं, उनका कार्ड 1 अक्टूबर से ब्लॉक किया जा सकता है.
कब तक राशन लेना जरूरी है?
अगर आपने भी पिछले कई महीनों से अनाज नहीं लिया है, तो अभी आपके पास कार्ड को एक्टिव रखने का मौका है. इसके लिए 21 सितंबर 2026 तक पने नजदीकी PDS डीलर से राशन लेने की कोशिश करें. तय समय के अंदर राशन लेने पर कार्ड को एक्टिव रखने का मौका मिल सकता है. वहीं अगर 21 सितंबर तक राशन नहीं लिया गया तो 1 अक्टूबर 2026 से राशन कार्ड को अस्थायी रूप से ब्लॉक किया जा सकता है.
किन राशन कार्डों पर हो सकती है कार्रवाई?
सरकार की इस प्रक्रिया का मकसद ऐसे राशन कार्डों की पहचान करना है, जो फेक हैं या जिनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. जांच के दौरान अगर कोई कार्ड फर्जी पाया जाता है या लाभार्थी सरकारी राशन के लिए पात्र नहीं मिलता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.
1 अक्टूबर के बाद भी मिलेगा e-KYC का मौका
अगर आपका राशन कार्ड 1 अक्टूबर 2026 से अस्थायी रूप से ब्लॉक हो जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि कार्ड हमेशा के लिए बंद हो गया. ऐसे कार्डधारकों को अपनी पात्रता साबित करने और e-KYC पूरी कराने का मौका दिया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक विशेष अभियान चलाया जा सकता है. इस दौरान कार्डधारकों का फील्ड वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है.
राशन कार्ड धारक अभी क्या करें?
अगर आपने पिछले 6 महीने या उससे ज्यादा समय से PDS दुकान से राशन नहीं लिया है, तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें। अपने नजदीकी राशन डीलर से संपर्क कर समय रहते राशन उठाएं। साथ ही राशन कार्ड की e-KYC और अन्य जरूरी जानकारी भी अपडेट रखें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो