Ration Card Update: राशन कार्ड में नाम जोड़ना-हटाना हुआ आसान, घर बैठे WhatsApp से करें आवेदन
राशन कार्ड
WhatsApp Ration Card Application: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. अगर आपका भी राशन कार्ड बना है और आप हर महीने सरकारी अनाज का लाभ लेते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत अब राशन कार्ड में किसी भी नए सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है. इसके अलावा, राशन कार्ड से जुड़े दूसरे कामों में संशोधन कराना भी आसान हो गया है.
पहले राशन कार्ड से जुड़े छोटे-छोटे कमों के लिए भी धारकों को बार-बार सरकारी दुकान के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार की नई पहल से आप घर बैठे व्हाट्सएप नंबर या IVRS टोलफ्री कॉल के जरिए सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर बैठे राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान कैसे कर सकते हैं.
सहायता से कैसे करें आवेदन?
- सरकार की जानकारी केअनुसार, राशन कार्ड में बदलाव के लिए ये आसान स्टेप फॉलो करें.
- सबसे पहले सहायता पोर्टल पर जाएं और अन्न सहायता ऑप्शन में राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत को चुनें.
राशन कार्ड में सदस्य जोड़ना हो, हटाना हो या किसी जानकारी में बदलाव करवाना हो, तो अब अपनी जरूरत के अनुसार अन्न सहायता के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सही विकल्प चुनकर अपनी शिकायत दर्ज करें और राशन कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी को अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू करें। #DFPD https://t.co/OhtL8WwytO
— Department of Food & Public Distribution (@fooddeptgoi) October 18, 2026
- इसके बाद राशन कर्ड संशोधन सेक्शन में जाकर लाभार्थी जोड़ने या हटाने का ऑप्शन चुनें.
- सही ऑप्शन चुनकर अपनी समस्या दर्ज करें, इसके बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और अपडेट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
WhatsApp और IVRS हेल्पलाइन से घर बैठे सुविधा
- लोगों की सुविधा के लिए खाद्य विभाग ने डिजिटल और कॉल दोनों तरह की सुविधाएं दी हैं.
- WhatsApp हेल्पलाइन नंबर 9868200445 पर मैसेज भेजकर आप सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
- साधारण फोन इस्तेमाल करने वाले लोग टोलफ्री नंबर 14457 पर कॉल करके IVRS के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-CG News: राशन कार्ड पोर्टल बंद, आयुष्मान कार्ड से लेकर गैस कनेक्शन तक अटके
राशन कार्ड संशोधन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- नया सदस्य जोड़ने की लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या नई दुल्हन का विवाह प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र.
- सदस्य का नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र या शादी के बाद बने नए पते का डॉक्यूमेंट्स.
- परिवार के मुखिया और संबंधित सदस्य का पहचान प्रमाण.