50 और 100 रुपये के नकली नोट से कैसे बचें? इस ट्रिक से तुरंत करें असली नोट की पहचान
50 और 100 के असली नोट कैसे पहचाने
Identify Fake 50 100 Notes: ज्यादातर लोग बाजार में खरीदारी करते समय बड़े नोटों को तो ध्यान से देखते हैं, लेकिन 20, 50 या 100 रुपये के छोटे नोट बिना जाचे ही जेब या वॉलेट में रख लेते हैं. इसी लापरवाही का फायदा उठाकर जालसाज नकली नोट चलाने की कोशिश करते हैं. इसलिए हर व्यक्ति के लिए यह जानना जरूरी है कि असली और नकली नोट में फर्क कैसे पहचाना जाए.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी नागरिकों को सलाह दी है कि वे नोटों पर बने सुरक्षा फीचर्स की जानकारी रखें. खासकर 50 और 100 रुपये के नोटों में कई ऐसे सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं, जिन्हें नकली नोटों में हूबहू बनाना बहुत मुश्किल होता है.
50 और 100 रुपये के असली नोट की पहचान कैसे करें?
- नोट के सामने नीचे बाईं ओर बनी विशेष विंडो में रशनी के सामने देखने पर 50 या 100 की वैल्यू साफ दिखाई देती है.
- नोट पर अंग्रेजी के साथ देवनागरी में भी 50 या 100 लिखा होता है.
- नोट के बीच में महात्मा गांधी की स्पष्ट और अच्छी क्वालिटी वाली फोटो होती है.
- नोट के दाईं ओर RBI का लोगो, गारंटी क्लॉज, गवर्नर के साइन और वचन पत्र छपा होता है.
- नोट के ऊपर राइट और नीचे लेफ्ट ओर छपे सीरियल नंबर के अंक राइट से लेफ्ट जाते हुए धीरे-धीरे बड़े होते हैं.
- नोट के निचले राइट हिस्से में भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ बना होता है.
ये भी पढ़ें-RBI गवर्नर ने किया Repo Rate का ऐलान, आपके लोन की EMI पर क्या पड़ेगा असर?
नकली नोट मिलने पर क्या करें?
यदि किसी नोट की असलियत पर संका होता हो, तो उसे बिना चेक के आगे इस्तेमाल न करें. आप बैंक या नजदीकी ब्राच में जाकर उसकी जांच करवा सकते हैं. साथ ही नोटों के सुरक्षा फीचर्स की जानकारी RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. थोड़ी-सी सावधानी आपको नकली नोटों से होने वाले आर्थिक नुकसान और धोखाधड़ी से बचा सकती है. इसलिए अगली बार 50 या 100 रुपये का नोट लेते समय इन जरूरी सुरक्षा चिह्नों पर जरूर नजर डालें.