10-20 रुपए के 100-100 करोड़ प्लास्टिक नोट छापेगा RBI, मोदी सरकार ने दी मंजूरी, पुराने होंगे बंद?

RBI Plastic Currency Notes Update: सरकार ने संसद में बताया कि पूरी तरह से प्लास्टिक के नोटों में बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है. अभी सिर्फ ट्रायल किया जा रहा है.
RBI Plastic Currency Notes Update

10-20 रुपए के कागज के नोट (File Photo)

Modi Government Approves Polymer Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केंद्र की मोदी सरकार को प्लास्टिक की करेंसी छापने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है. यानी अब देश में जल्द ही 10 रुपए और 20 रुपए की वैल्यू वाले पॉलिमर नोट देखने को मिलेंगे. इसकी जानकारी खुद सरकार ने संसद में दी है. जिसके अनुसार, इस पर ट्रायल किया जाएगा. अगर सफल रहा तो फिर रेगुलर कर दिया जाएगा. सरकार न यह भी स्पष्ट किया है कि इन नोटों के छपने से कागज वाली नोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

केंद्र सरकार के अनुसार, पहले यह नोट ट्रायल के तौर पर 10 और 20 रुपए के 100-100 करोड़ नोट छापी जाएगी. अगर यह ट्रायल सफल रहा तो इन नोटों की छपाई जारी रखी जाएगी. सरकार ने आरबीआई के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सरकार ने बताया कि जल्द ही प्लास्टिक के नोट बाजार में सर्कुलेट होंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कागज के नोट बंद हो जाएंगे.

ट्रायल के लिए सिर्फ 100-100 करोड़ नोट छापे जाएंगे

सरकार ने संसद में बताया कि पूरी तरह से प्लास्टिक के नोटों में बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है. अभी सिर्फ ट्रायल किया जा रहा है. क्योंकि इस नोट की लाइफ कागजी नोट से कहीं ज्यादा है. इसलिए अभी ट्रायल के तौर पर सिर्फ 10 और 20 रुपए के सिर्फ 100-100 करोड़ नोट छापे जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल थे 2873 आरोपी? दिल्ली पुलिस का दावा- 101 पर दर्ज है हत्या का मुकदमा

50 देशों में छपती है प्लास्टिक की नोट

बता दें, प्लास्टिक के नोट का उपयोग 50 से अधिक देशों में किया जाता है. क्योंकि दावा किया जाता है कि यह कागज की तुलना में अधिक टिकाऊ और नकली नोट बनाने में काफी मुश्किल माना जाता है. मीडिया रिपोर्ट के सूत्रों की मानें तो नए नोट छापने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं.

ज़रूर पढ़ें