भारत का पहला ‘सेल्फी मिरर’ फोन इस दिन होगा लॉन्च, जानिए क्या है खास!
realme 16 फोन
Realme 16 5G: रियलमी भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है, जो 2 अप्रैल को बाजार में आएगा. कंपनी के अनुसार, यह भारत का पहला ‘सेल्फी मिरर फोन’ होगा. इसकी खास बात यह है कि इसके पीछे के कैमरे के पास एक चमकदार शीशा (रिफ्लेक्टिव मिरर) दिया गया है, जिसकी मदद से आप पीछे वाले कैमरे से भी आसानी से अपनी फोटो देख कर सेल्फी ले पाएंगे.
Realme 16 का डिस्प्ले फीचर
इस नए फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन मिलेगी और यह काफी हल्का है, जिसका वजन सिर्फ 183 ग्राम है. इसकी मोटाई 8.1 मिलीमीटर रखी गई है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में पतला महसूस होगा. कंपनी इसे दो खूबसूरत रंगों में पेश कर रही है, जिन्हें ‘एयर व्हाइट’ और ‘एयर ब्लैक’ नाम दिया गया है.
Realme 16 की बैटरी और फास्ट चार्जर
रियलमी 16 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 60W का फास्ट चार्जर साथ मिलता है. कंपनी ने भरोसा दिया है कि इस फोन को 3 साल तक नए एंड्रॉयड वर्जन के अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे, जिससे आपका फोन लंबे समय तक सुरक्षित और अप-टू-डेट रहेगा.
जानिए Realme 16 का कैमरा सेटअप
रियलमी 16 का कैमरा डिजाइन गूगल पिक्सल 10 की याद दिलाता है, क्योंकि इसके कैमरे पीछे की तरफ एक सीधी लाइन (हॉरिजॉन्टल) में लगे हैं.
Twist it. Frame it. Click it. #realme16 5G
— realme (@realmeIndia) March 28, 2026
No guesswork. Just twist & slay.
India’s first Selfie Mirror hits different.
50MP on BOTH sides so no bad angles EVERRR.
Launching on 2nd April, 12PM – be there.#Dual50MPPortraits #AIPortraitStar
Know more:https://t.co/HowgqnllGj… pic.twitter.com/ho4zS3P5bJ
फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा और एक गोल LED फ्लैश दी गई है, हालांकि बाकी कैमरों की जानकारी अभी गुप्त है. खास बात यह है कि शानदार सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया गया है.
सेल्फ़ी मिरर फीचर क्या है?
इस फोन के पिछले हिस्से पर कैमरे के पास एक रिफ्लेक्टिव सरफेस दी गई है, जिसे कंपनी ‘सेल्फी मिरर’ कह रही है. इसकी खास बात यह है कि इस शीशे में खुद को देखकर आप फोन के मेन रियर कैमरे से भी बेहतरीन क्वालिटी वाली सेल्फी ले पाएंगे.