Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान और 30 दिनों की वैलिडिटी

30 Days Validity Recharge: नए नियमों के अनुसार अब JIO, Airtel, VI और BSNL जैसी सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन की पूरी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान पेश करने होंगे. अभी तक कंपनियां 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान देती थीं, जिस कारण 365 दिन के साल में ग्राहकों को 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता था.
TRAI

TRAI ने लागू किया नया नियम

30 Days Validity Recharge: देश के करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने ग्राहकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशंस 2026 को लागू कर दिया है. इस नए संशोधन के बाद अब प्रीपेड यूजर्स को साल में 13 बार नहीं बल्कि सिर्फ 12 बार ही रिचर्ज करानी पड़ेगा. इससे हर साल एक महीने के रिचार्ज का पैसा बचेगा और आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा.

30 दिन की मिलेगी पूरी वैलिडिटी

नए नियमों के अनुसार अब JIO, Airtel, VI और BSNL जैसी सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन की पूरी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान पेश करने होंगे. अभी तक कंपनियां 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान देती थीं, जिस कारण 365 दिन के साल में ग्राहकों को 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता था.

अब कैलेंडर महीने के हिसाब से 30 दिन वाले प्लान आने से ग्राहकों को साल में सिर्फ 12 बार ही रिचार्ज करना होगा. इससे न सिर्फ पैसा बचेगा बल्कि बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट भी खत्म होगा.

बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान मिलेंगे

TRAI के इस नए आदेश में एक और बड़ा बदलाव किया गया है. अब सभी टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाले सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS वाले सस्ते पैक भी लॉन्च करने होंगे. अभी कंपनियां डेटा के साथ महंगे प्लान बचती हैं. लेकिन बहुत से ग्राहकों को इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और उन्हें भी डेटा का चार्ज देना पड़ता था. अब Voice Only प्लान आने से ऐसे यूजर्स को काफी कम कीमत में सिर्फ कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिलेगी. इससे उनका मासिक खर्च काफी कम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-TRAI का बड़ा फैसला! अब बिना डेटा के भी मिलेंगे रिचार्ज प्लान, Jio-Airtel और Vi यूजर्स को होगा फायदा

30 करोड़ फीचर फोन यूजर्स को होगा सीधा लाभ

देश में 5G और स्मार्टफोन के दौर के बाद भी आज भी करीब 30 करोड़ लोग फीचर फोन यानी कीपैड वाले मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं. इनमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग लोग हैं जिन्हें महंगे इंटरनेट डेटा पैक की जरूरत नहीं होती. उनके लिए सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान सबसे अच्छा होता है.

ज़रूर पढ़ें