WhatsApp का नया फीचर बनाएगा फोटो-वीडियो शेयर करना आसान, चैट में ही दिखेंगे गैलरी के नए फोटो
व्हाट्सएप का नया फीचर
Easy Photo Video Sharing: WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है. अब कंपनी एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी कर रही है, जिससे फोटो और वीडियो शेयर करना पहले से आसान हो जाएगा. अभी किसी को फोटो, स्क्रीनशॉट या डाउनलोड किया हुआ वीडियो भेजनी की लिए फोन की गैलरी खोलनी पड़ती है. इसके बाद फाइल ढूंढकर उसे शेयर करना होता है. लेकिन नए फीचर के आने से यूजर्स सीधे चैट के दौरान ही हाल की फोटो और वीडियो देख सकेंगे.
WhatsApp में आ रहा नया
- WhatsApp के इस नए फीचर का नाम Recent Media Suggestions है.
- रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी फिलहाल Android और iOS के कुछ यूजर्स की लिए इसकी टेस्टिंग कर रही है.
- इस फीचर की मदद से फोन की गैलरी में हाल ही में सेव किए गए फोटो और वीडियो सीधे WhatsApp चैट में सुझाव के रूप में दिखाई देंगे.
- इससे यूजर्स को मीडिया फाइल खोजने के लिए बार-बार गैलरी खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
चैट में दो तरह से दिखेंगे फोटो और वीडियो
WhatsApp इस फीचर के लिए दो तरह के डिजाइन की टेस्टिंग कर रहा है. पहले ऑप्शन में चैट बॉक्स के ठीक ऊपर एक छोटा थंबनेल दिखाई देगी, जिसमें गैलरी की सबसे नई मीडिया फाइल नजर आएगी. दूसरे ऑप्शन में चैट बार के कैमरा आइकन की जगह कुछ समय के लिए फोटो या वीडियो का थंबनेल दिख सकता है. यूजर्स चाहें तो इन सुझावों को नजरअंदाज कर सकते हैं.
डाउनलोड की गई फाइलें भी होंगी शामिल
इस फीचर में सिर्फ कैमरे से खींची गई तस्वीरें ही नहीं, बल्कि स्क्रीनशॉट, डाउनलोड की गई इमेज और दूसरी ऐप्स से सेव किए गए वीडियो भी शामल हो सकते हैं. यानी यूजर्स को अलग-अलग फोल्डर में जाकर फाइल ढूंढने की जरूरत नहीं होगी.
शेयर करने से पहले कर सकेंगे एडिट
किसी फोटो या वीडियो के सुझाव पर टैप करने के बाद WhatsApp का ड्रॉइंग एडिटर खुल जाएगा. यहां यूजर्स मीडिया को देखने के साथ उस पर कैप्न और स्टिकर भी लगी सकेंगे. हालांकि, कोई भी फोटो या वीडियो अपने आप शेयर नहीं होगा. उसे भेजने के लिए यूजर को खुद प्रोसेस पूरी करनी होगी.



