‘पीट देगा अहिर…’, योगी के मंत्री राजभर ने अखिलेश के PDA का बताया फुल फॉर्म
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा.
OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को एक बार फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जमकर हमला बोला है. राजभर ने सपा के पीडीए वाले नारे को लेकर कहा कि पीडीए का मतलब होता है. ‘पीट देगा अहिर’. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के साथ ही राहुल गांधी पर भी तंज कसा. सपा को लेकर कहा कि 2027 में जो उनका सपना है. वह कभी पूरा नहीं होगा. ने अगली पैदाइश की तैयारी करें.
दरअसल, आज गुरुवार को ओम प्रकाश राजभर मऊ में विकास कार्यों का शिलान्यास और 51 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का सपना इस जन्म में तो बिल्कुल भी पूरा नहीं होगा. वे अगले जन्म की तैयारी करें.
अखिलेश के पास हमारे अलावा कोई चेहरा नहींः राजभर
मंत्री राजभर ने इस दौरान पीडीए का कुछ अलग ही अर्थ निकाल लिया. उन्होंने पीडीए को लेकर कहा कि ‘पीट देगा अहिर और पीट देगा अल्पसंख्यक’ होता है. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने जितनी भी सीटें पूर्वांचल में जीती हैं. उसमें से 90 प्रतिशत सीटें हमारे सहयोग से जीती हैं. हमारे अलावा उनके पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है. जो उनको वोट दिलवा पाए.
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
वहीं अखिलेश यादव ने पीडीए को लेकर कहा , “भाजपा में ‘पीडीए’ स्थान तो पा सकता है लेकिन ‘सम्मान’ नहीं. यदि संपूर्ण पीडीए समाज के लोग अपने-अपने व्यक्तिगत स्वार्थ और लाभ का त्याग करके एकजुट हो जाएं तो पीडीए सरकार सदैव के लिए आ जाए, फिर किसी भी समाज का कोई भी व्यक्ति ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ नहीं होगा क्योंकि ‘पीडीए’ का मूल भावनात्मक सिद्धांत ही है. ‘प्रेम, दया, अपनापन’.”
ये भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर, कर्मचारियों को मिलेगा स्पेशल बोनस
वंदे मातरम् को लेकर क्या बोले?
वंदे मातरम् को लेकर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का अपमान राहुल गांधी ने सिर्फ यहीं नहीं किया, बल्कि वे जहां भी जाते हैं. वहां भी बदनामी ही करते हैं. वे जिस चुनाव आयोग की प्रक्रिया में चुनाव जीतते हैं. उसी पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाते हैं.