‘आजम खान की राय पर ही फाइनल होगा टिकट’, जेल में मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव
आजम खान से मिले अखिलेश यादव (File Photo)
UP Election Ticket Finalization: यूपी चुनाव से पहले सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की है. करीब 1 घंटे तक हुई मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे. अखिलेश यादव ने इस दौरान यह भी साफ कर दिया कि आजम खान के ही सुझाव पर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा. पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में भी अखिलेश ने आजम खान से मुलाकात कर टिकटों के बटवारे पर अंतिम मुहर लगाई थी. आजम खान यूपी में मुस्लिमों के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं. यही वजह है कि अखिलेश यादव मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए आजम खान की रायशुमारी लेना जरूरी समझते हैं.
समाजवादी और कांग्रेस दोनों इस बार गठबंधन में चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि दोनों दलों के बीच अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और न ही सीटों के बंटवारे को लेकर कोई फाइनल निर्णय लिया गया है. इसी बीच अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात कर उनसे रायसुमारी की है. अखिलेश यादव की इस मुलाकात से यह तो स्पष्ट हो गया है कि भले ही आजम खां भले ही लंबे समय से सलाखों के पीछे हैं और हालिया कुछ चुनावों में उनकी या उनके परिवार की सीधी उम्मीदवारी नहीं है, लेकिन अभी भी उनका प्रभाव मुस्लिम वोटरों और सपा में बरकरार है.
आजम खान से सुझाव पर ही फाइनल होगा टिकट
अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात कर सियासी समीकरणों को साधने के लिए ‘मास्टरस्ट्रोक’ चला है. इसके साथ ही पश्चिमी यूपी को बड़ा राजनीतिक संदेश भी दिया है. मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत मिली सीटों की लंबी सूची पर रायशुमारी हुई है. उनके सुझाव पर ही सबकुछ फाइनल किया जाएगा. सभी पहलुओं पर उनसे विस्तृत चर्चा हुई.
ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद ने बढ़ाई BJP की टेंशन? बदले तेवर किस ओर कर रहे इशारा
मुरादाबाद मंडल में है आजम खान का प्रभाव
आजम खान मुरादाबाद मंडल से आते हैं. जहां पिछले चुनाव में कुल 27 सीटों में से 17 में सपा ने बाजी मारी थी. यानी कि देखा जाए, तो आजम खान के जनाधार का सीधा प्रभाव कई सीटों पर देखने को मिलता है. अखिलेश यादव पर कई दल पिछले कई महीनों से आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने सिर्फ मुस्लिमों का वोट लिया, लेकिन आजम खान के लिए कोई बड़ी मदद नहीं की, जिसके बाद यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने आजम खान से मुलाकात की है.