10 अगस्त तक जेल में ही रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी आरोपी, कोर्ट ने चौथी बार बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर अयोध्या
Ram Mandir Update: राम मंदिर अयोध्या चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. क्योंकि कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच का जिम्मा SIT के पास है. SIT की जांच रिपोर्ट के बाद ही सभी आरोपियों के ऊपर FIR दर्ज की गई थी. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नई एसआईटी की टीम गठित करने का आदेश दिया है.
बता दें, सोमवार को सभी आरोपियों की पेशी एंटी करप्शन कोर्ट में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. पेशी के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि सभी आरोपियों की रिमांड 10 अगस्त तक के लिए बढ़ाई जाती है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है. यह चौथी बार है, जब कोर्ट ने न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है.
25 जून को दर्ज हुई थी FIR
एसआईटी की जांच के बाद सभी आरोपियों के ऊपर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई, जिन्हें गिरफ्तार कर 26 जून को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. 3 दिनों बाद जब दोबारा पेशी हुई, तो इस दौरान 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. 13 जुलाई को जब न्यायिक हिरासत पूरी हुई, तो कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान भी कोर्ट ने 14 दिनों की हिरासत को बढ़ा दिया. अब 27 जुलाई को पेशी के दौरान भी 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने का आदेश दिया है.
ये भी पढ़ेंः रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर नहीं चलेगा बुलडोजर! कमिश्नर ने लगाई रोक
10 अगस्त तक जेल में ही रहेंगे सभी आरोपी
इस मामले में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, टिन्नू यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, लवकुश मिश्रा और करुणेश मिश्रा को आरोपी बनाया गया है. जिनके घरों से काफी माल बरामद किया गया है. फिलहाल, अभी 10 अगस्त तक सभी आरोपियों को जेल में ही रहना होगा.