लखनऊ: प्रतीक यादव के घर पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी, अपर्णा का बंधाया ढांढस, अख‍िलेश हुए भावुक

Prateek Yadav Death News: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद सीएम योगी ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की है. इसके साथ-साथ अखिलेश का पूरा परिवार अपर्णा के आवास पर ही मौजूद है.
मुख्‍यमंत्री योगी पहुंचे प्रतीक यादव के घर

मुख्‍यमंत्री योगी पहुंचे प्रतीक यादव के घर

CM Yogi on Prateek Yadav Condolences: अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया है. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है. इसके अलावा बॉडी में खून का थक्का जमा हुआ था. प्रतीक यादव के न‍िधन पर तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अर्पणा के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है. उनके साथ-साथ कई बीजेपी के नेता भी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी नेता अपर्णा यादव के आवास पर उनके पति प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी. इस दौरान अपर्णा सीएम योगी के सामने हाथ जोड़े खड़ी रहीं. अपर्णा ने जैसे ही सीएम योगी को देखा वह फफक फफक कर रोने लगी. इसके बाद सीएम योगी ने उन्हें ढांढस बंधाया.

इस दौरान अपर्णा ने सीएम योगी से अपनी दोनों बेटियों को भी मिलाया. सीएम योगी के अलावा यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी अपर्णा से मुलाकात करने पहुंचे थे. अख‍िलेश यादव प्रतीक को श्रद्धांजलि देते समय भावुक नजर आए.

लखनऊ में कल होगा अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कल यानी कि 14 मई गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा. लखनऊ में कैंट के पिपरा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं.  इसी घाट पर प्रतीक की मां साधना गुप्ता का भी अंतिम संस्कार हुआ था. यही वजह है कि प्रतीक का अंतिम संस्कार भी यही कराया जाएगा.

प्रतीक के घर पहुंचीं डिंपल यादव

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पर ही अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. इस बीच, उनके परिवार से जुड़े नेताओं का आना शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी की लीडर और सांसद डिंपल यादव भी प्रतीक यादव के घर पहुंचीं हैं. इसके अलावा, मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव भी प्रतीक यादव के घर पहुंचे हैं. अखिलेश यादव भी मौत की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे थे. परिवार के अलावा पार्टी के अन्य नेता भी अपर्णा के आवास पर पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट से गई प्रतीक यादव की जान? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, क्‍या-क्‍या हुए खुलासे

ज़रूर पढ़ें