कार्डियक अरेस्ट से गई प्रतीक यादव की जान? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, क्‍या-क्‍या हुए खुलासे

Prateek Yadav Postmortem Report: प्रतीक यादव की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है. इसमें पाया गया कि प्रतीक के शरीर में कोई निशान नहीं है. मतलब यह कि चोट जैसा कोई भी निशान शरीर पर नहीं पाया गया है.
प्रतीक यादव

प्रतीक यादव

Prateek Yadav Death Cause: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है. शुरुआती जानकारी में उनकी मौत की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. लेकिन अब परिवार और करीबी सूत्रों से सामने आया है कि वह लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.

प्रतीक यादव के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है. इसमें पता चला है कि बॉडी में खून का थक्का जमा हुआ था. इससे आर्टरी (धमनियां) और फेपड़ों में इन्फेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई. फिलहाल, सभी को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद ही चीजें स्‍पष्‍ट हो पाएंगी.

प्रतीक की पीएम रिपोर्ट
प्रतीक की पीएम रिपोर्ट

लंबे समय से चल रही तब‍ियत खराब

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ हफ्तों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी. हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब एक सप्ताह तक उनका इलाज चला था. डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद तबीयत में कुछ सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था, लेकिन बीमारी पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी.  

बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई. घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव शहर से बाहर थीं. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और करीबी अस्पताल पहुंचे.

राजनीति से दूर थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाकर रखते थे. जहां अखिलेश यादव सक्रिय राजनीति में रहे, वहीं प्रतीक ने बिजनेस और फिटनेस सेक्टर में अपनी अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने लखनऊ में फिटनेस और रियल एस्टेट से जुड़े काम किए. इसके अलावा वह पशु संरक्षण से जुड़े अभियानों में भी काफी एक्टिव थे.    

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्‍या-क्‍या पता चला?

प्रतीक का पोस्टमार्टम लखनऊ में ही कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है. विसरा के साथ-साथ हार्ट भी रखा गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि हाल के दिनों में उनका वजन भी काफी बढ़ गया था. यही वजह है कि हार्ट को सुरक्षित रखा गया है. ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके. सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं,प्रतीक यादव को लीवर और लंग्स से जुड़ी दिक्कतें थी.जब तबीयत बिगड़ती थी तो उन्हें एडमिट किया जाता था

ये भी पढ़ें: प्रतीक यादव की मौत के बाद किन बातों की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा? पत्नी से विवाद या कुछ और वजह

ज़रूर पढ़ें