यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान, प्रदेश के 1.21 करोड़ लोगों की बढ़ेगी 50 प्रतिशत पेंशन

UP Assembly Election 2027 Scheme: इससे पहले साल 2017 में पेंशन की राशि बढ़ाई गई थी. 2017 से पहले 500 रुपए पेंशन दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 1,000 रुपए किया गया था और अब 1,500 रुपए करने का प्रस्ताव पेश किया गया है.
CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ

Yogi Government Pension Hike: यूपी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए बड़ा ऐलान किया है. योगी सरकार ने इन लाभार्थियों की मासिक पेंशन में करीब 50 प्रतिशत राशि की बढ़ोत्तरी की घोषणा की है. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद तुरंत लाभार्थियों तक सीधे खाते में राशि पहुंचने लगेगी. यह प्रदेश के करीब 1 करोड़ 21 लाख लोगों के लिए राहत भरी खबर है. इससे पहले जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी, तो 2017 में पेंशन राशि बढ़ाई गई थी.

कितने बढ़ेगी पेंशन?

योगी सरकार ने पेंशनर्स के लिए अभी सिर्फ ऐलान किया है. न कि आधिकारिक रूप से लागू हुआ है. कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही बढ़ी हुई पेंशन मिल सकेगी. राज्य सरकार से अभी पात्र बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को हर महीने 1000 रुपये पेंशन मिलती है, लेकिन सरकार के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद 500 रुपए प्रति महीने पेंशन बढ़ जाएगी यानी कि अब 15,00 रुपए पेंशन मिलेगी.

1.21 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

सरकार के इस प्रस्ताव से ऐसे लोगों को सीधी राहत मिलेगी. जिनके पास कमाई करने का कोई रेगुलर साधन नहीं है. हालांकि, यह कोई बड़ी राहत नहीं है, लेकिन इससे थोड़ी सी मदद जरूर मिल सकेगी. प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन में करीब 67 लाख से अधिक लाभार्थी, निराश्रित महिला पेंशन योजना के 42 लाख से अधिक और दिव्यांगजन पेंशन योजना के करीब 12 लाख रुपए से अधिक लाभार्थी शामिल हैं. तीनों मिलाकर 1.21 लाख लाभार्थी हो जाते हैं.

2017 के बाद अब बढ़ेगी पेंशन

इससे पहले साल 2017 में पेंशन की राशि बढ़ाई गई थी. 2017 से पहले 500 रुपए पेंशन दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 1,000 रुपए किया गया था और अब 1,500 रुपए करने का प्रस्ताव पेश किया गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘गुलामी नहीं, अपना नेता खुद बनना होगा’, यूपी चुनाव से पहले सपा के गढ़ में ओवैसी की हुंकार, अकेले लड़ेंगे चुनाव?

विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के पेंशन बढ़ाने के ऐलान को अलग-अलग वर्गों को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. पेंशन बढ़ोत्तरी का भी यूपी चुनाव में व्यापक असर दिख सकता है.

ज़रूर पढ़ें