‘बेसमेंट में कोचिंग क्लास नहीं चलेगी’, लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी का बड़ा फैसला
सीएम योगी आदित्यनाथ
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा फैसला लिया है. सीएम ने आदेश दिया कि किसी भी इमारत के बेसमेंट में अब कोचिंग सेंटर नहीं चलाई जा सकेगी. यह आदेश सिर्फ कोचिंग संस्थानों को नहीं, बल्कि किसी प्रकार का व्यापार या कारोबार नहीं करने के लिए भी है. सीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई सुरक्षा के नियमों को नजरअंदाज किया, तो किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
सीएम योगी ने आदेश को तुरंत लागू करने के लिए सभी जिम्मेदार सरकारी विभागों को निर्देश दिया है. ताकि सख्ती के साथ पालन किया जा सके. सीएम ने आदेश में साफ कहा, जो भी कोचिंग सेंटर या दुकान बिना इजाजत के बेसमेंट में चल रही है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यानी सीएम योगी का साफ कहना है कि सुरक्षा से जुड़े नियमों में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी.
सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर लिया फैसला
सीएम योगी के इस आदेश के बाद चाहे जो भी हो बेसमेंट में कोचिंग सेंटर नहीं चला पाएगा. इसके साथ ही बेसमेंट में कोई दूसरा कारोबार भी नहीं किया जा सकेगा. सीएम योगी ने यह फैसला सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लिया है.
ये भी पढ़ेंः लखनऊ अग्निकांड के बाद PDA का बड़ा एक्शन, खान सर की ग्लोबल क्लासेज समेत 3 कोचिंग सील
जान की सुरक्षा सबसे ऊपर
सीएम ने आदेश में साफ चेतावनी जारी करते हुए अधिकारियों से कहा, ऐसी बिल्डिंग्स की पहचान करें, जो गलत तरीके से बेसमेंट में चला रहे हैं. आग से बचाव और किसी भी आपदा से निपटने के लिए नियमों का सही से पालन हो रहा है या नहीं. अगर कोई नियम तोड़ते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. क्योंकि लोगों की जान की सुरक्षा सबसे ऊपर है.