‘रायबरेली गए अखिलेश तो हम भी जाएंगे इटावा-सैफई’, अजय राय की दो टूक, टूट जाएगा यूपी चुनाव में INDIA गठबंधन?

Congress SP Verbal War UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान से साफ हो गया है कि अगर कांग्रेस के गढ़ में सपा प्रचार करने जाती है, तो कांग्रेस भी सपा के गढ़ में मजबूती से चुनाव लडे़गी.
Ajay Rai Counter Attack Akhilesh

अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Ajay Rai Counter Attack Akhilesh: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए सभी दल पूरे दमखम के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. पिछले 10 सालों से यूपी की सत्ता पर विराजमान भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए INDIA गठबंधन ने पूरे जोर-शोर के साथ जुटी थी, लेकिन ऐन वक्त पर ऐसा लग रहा है कि इंडिया गठबंधन में फूट हो जाएगी. इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तनातनी की स्थिति देखने को मिल रही है. जानें क्या है पूरा मामला?

यूपी चुनाव में इस बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी साथ मिलकर लड़ना चाह रही हैं. ताकि सत्ताधारी दल में सेंध लगाया जा सके. हालांकि, अभी तक दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात क्लियर नहीं हो पाई है. कई बार दोनों के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर बात हुई, लेकिन दोनों दल सहमत नहीं हुए. इसके साथ ही कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा नेताओं के बीच तनातनी भी देखने को मिलती रहती है. अब एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि दोनों पार्टी के नेताओं के बयानबाजी की वजह से गठबंधन नहीं बन पाएगा.

रायबरेली से होगी अखिलेश के रथयात्रा की शुरुआत

यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने PDA रथ यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. जिसकी शुरुआत राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से करने जा रहे हैं. अखिलेश यादव के इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ऐतराज जताया है. इस दौरान अजय राय ने तो यह भी कह दिया कि अगर अखिलेश यादव रायबरेली और अमेठी जाएंगे, तो हम भी शांत नहीं बैठेंगे. कांग्रेस के कार्यकर्ता कन्नौज, इटावा और सैफई जाकर अपनी सियासी जमीन को मजबूत करेंगे.

ये भी पढ़ेंः रायबरेली से अखिलेश का 2027 मिशन शुरू, कांग्रेस से UP में गठबंधन पर रखी बड़ी शर्त

सपा के गढ़ में भी कांग्रेस करेगी प्रचार!

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान से साफ हो गया है कि अगर कांग्रेस के गढ़ में सपा प्रचार करने जाती है, तो कांग्रेस भी सपा के गढ़ में मजबूती से चुनाव लडे़गी. गठबंधन के बाद दोनों दलों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. वहीं, दो दिन पहले सपा सांसद इकरा हसन ने एक बयान दिया था. जिसमें कहा था कि अगर भाजपा को हराना है तो एकमात्र नेता अखिलेश यादव ही हैं, जो भाजपा को हरा सकते हैं. कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपने दम पर कुछ नहीं कर पाएगी.

ज़रूर पढ़ें